प्रेम-अयनि श्री राधिका (Shri Radhika, the Abode of Love)

  1. रसखान किस काल के कवि थे?
    (A) रीतिकाल
    (B) आदिकाल
    (C) मध्यकाल
    (D) आधुनिक काल
    उत्तर – (A)
  2. रसखान की भक्ति कैसी थी?
    (A) सगुण
    (B) निर्गुण
    (C) नौगुण
    (D) सहस्रगुण
    उत्तर – (A)
  3. रसखान किनके भक्त थे?
    (A) कृष्ण के
    (B) राम के
    (C) विष्णु के
    (D) शिव के
    उत्तर – (A)
  4. रसखान किस मुगल शासक के समकालीन थे?
    (A) अकबर
    (B) जहाँगीर
    (C) शाहजहाँ
    (D) औरंगजेब
    उत्तर – (B)
  5. रसखान को पुष्टिमार्ग की दीक्षा किसने दी?
    (A) सूरदास
    (B) कृष्णदास
    (C) रामानंद
    (D) गोस्वामी विठ्ठलदास
    उत्तर – (D)
  6. रसखान ने ‘प्रेमवाटिका’ की रचना कब की?
    (A) 1605 ई०
    (B) 1610 ई०
    (C) 1615 ई०
    (D) 1620 ई०
    उत्तर – (B)
  7. रसखान के छंद कैसे हैं?
    (A) सरस
    (B) सहज
    (C) प्रवाहमय
    (D) उपर्युक्त सभी
    उत्तर – (D)
  8. रसखान किस पर सैकड़ों इन्द्रलोक न्योछावर करते हैं?
    (A) स्नान करती गोपियों पर
    (B) नृत्य करते कृष्ण पर
    (C) कृष्ण-बलराम प्रेम पर
    (D) करील की कुंजों पर
    उत्तर – (D)
  9. रसखान का रचनाकाल किसके समय था?
    (A) बाबर
    (B) हुमायूँ
    (C) अकबर
    (D) जहाँगीर
    उत्तर – (D)
  10. ‘सुजान रसखान’ किसकी रचना है?
    (A) गुरुनानक
    (B) घनानंद
    (C) रसखान
    (D) प्रेमघन
    उत्तर – (C)
  11. रसखान ने ‘प्रेम बरन’ किसे कहा है?
    (A) राधा-कृष्ण को
    (B) यशोदा को
    (C) नंद को
    (D) नंदनंदन को
    उत्तर – (A)
  12. प्रेमरूपी वाटिका का माली-मालिन कौन हैं?
    (A) शिव-पार्वती
    (B) पृथ्वीराज-संयोगिता
    (C) राधा-कृष्ण
    (D) राम-सीता
    उत्तर – (C)
  13. रसखान किस वंश में उत्पन्न हुए थे?
    (A) गुलामवंश
    (B) मुगलवंश
    (C) लोदीवंश
    (D) पठानवंश
    उत्तर – (D)
  14. रसखान की रचना कौन-सी है?
    (A) प्रेमवाटिका
    (B) सूरसागर
    (C) कवितावली
    (D) सतसई
    उत्तर – (A)
  15. रसखान किस भाषा के कवि हैं?
    (A) अवधी
    (B) ब्रजभाषा
    (C) अंगिका
    (D) पंजाबी
    उत्तर – (B)
  16. रसखान दिल्ली के बाद कहाँ गए?
    (A) पटना
    (B) व्रजभूमि
    (C) महरौली
    (D) हस्तिनापुर
    उत्तर – (B)
  17. ‘प्रेम-अयनि’ किसे कहा गया है?
    (A) कृष्ण
    (B) सरस्वती
    (C) राधा
    (D) यशोदा
    उत्तर – (C)
  18. रसखान के ‘चितचोर’ कौन हैं?
    (A) इन्द्र
    (B) श्रीकृष्ण
    (C) कामदेव
    (D) कंचन
    उत्तर – (B)
  19. ब्रज के वन-बागों पर कवि क्या न्योछावर करते हैं?
    (A) स्वर्ण महल
    (B) तीनों लोक
    (C) स्वर्ग लोक
    (D) सैकड़ों इन्द्रलोक
    उत्तर – (D)
  20. ‘प्रेम-अयनि श्री राधिका’ कहाँ से संकलित है?
    (A) प्रेमवाटिका
    (B) सुजान रसखान
    (C) रसखान रचनावली
    (D) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर – (A)
  21. “प्रीतम नंदकिशोर…” पंक्ति किस कविता से है?
    (A) हमारी नींद
    (B) स्वदेशी
    (C) प्रेम-अयनि श्री राधिका
    (D) अक्षर-ज्ञान
    उत्तर – (C)
  22. ‘प्रेमवाटिका’ किसकी रचना है?
    (A) भारतेन्दु
    (B) रसखान
    (C) घनानंद
    (D) प्रेमघन
    उत्तर – (B)
  23. सवैया छंद में सिद्ध कवि कौन हैं?
    (A) प्रेमघन
    (B) निराला
    (C) रसखान
    (D) पंत
    उत्तर – (C)
  24. रसखान किस छंद में प्रसिद्ध थे?
    (A) दोहा
    (B) सवैया
    (C) चौपाई
    (D) सोरठा
    उत्तर – (B)
  25. रसखान की दीक्षा का उल्लेख किस ग्रंथ में मिलता है?
    (A) 152 वैष्णवन की वार्ता
    (B) 252 वैष्णवन की वार्ता
    (C) 352 वैष्णवन की वार्ता
    (D) 452 वैष्णवन की वार्ता
    उत्तर – (B)
  26. ‘करील के कुंजन ऊपर वारौं’ के कवि कौन हैं?
    (A) रसखान
    (B) भारतेन्दु
    (C) घनानंद
    (D) गुरुनानक
    उत्तर – (A)
  27. ‘कोटिक’ का अर्थ क्या है?
    (A) सैकड़ों
    (B) लाखों
    (C) करोड़ों
    (D) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर – (C)
  28. भारतेन्दु ने किसके लिए कहा – “इन मुसलमान पै कोटिन हिन्दू वारिये”?
    (A) गुरुनानक
    (B) घनानंद
    (C) रसखान
    (D) प्रेमघन
    उत्तर – (C)

 

Leave a Comment