समकालीन विश्व में लोकतंत्

                             वस्तुनिष्ठ प्रश्न

1. सही उत्तर का संकेताक्षर (क, ख, ग, घ) लिखें

1. निम्नलिखित में कौन लोकतंत्र के विस्तार में सहायक नहीं माना जा सकता? 

(क) जनता का संघर्ष

(ख)उपनिवेशों का स्वतंत्रता

(ग) विदेशी शासक का आक्रमण

(घ) स्वतंत्रता के जनता की इच्छा

Ans.   (ग) विदेशी शासक का आक्रमण

2 . समकालीन विश्व के लिए निम्नलिखित में कौन सा कथन सही है? 

(क) राजतंत्र विश्व से विलुप्त हो चुका है|

(ख) विभिन्न देशों का पारस्परिक संबंध पहले की अपेक्षा अधिक लोकतांत्रिक होता जा रहा है

(ग) विश्व के सभी लोकतांत्रिक देशों के शासक निर्वाचित होते हैं

(घ) विश्व में कहीं भी सैनिक तानाशाही नहीं है

Ans. (ख) विभिन्न देशों का पारस्परिक संबंध पहले की अपेक्षा अधिक लोकतांत्रिक होता जा रहा है

3. चिली में लोकतांत्रिक देशों के शासक निर्वाचित होते हैं|

(क) ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन का अंत

(ख) सैनिक तानाशाही का अंत

(ग)एक दल के शासन का अन्त

(घ) नरेश द्वारा अपने अधिकारों का त्याग

Ans. (ख) सैनिक तानाशाही का अंत

4. नेपाल में लोकतंत्र के लिए संघर्ष के संबंध में कौन सा कथन सही है? 

(क) संघर्ष में नेपाल नरेश की सहमति

(ख) संघर्ष में एक राजनीतिक दल का नेतृत्व

(ग) संघर्ष को सफल पाने के लिए विदेशी आक्रमण

(घ) सात राजनीतिक दलों के गठबंधन द्वारा आंदोलन

Ans. (घ) सात राजनीतिक दलों के गठबंधन द्वारा आंदोलन

5. पोलैंड में लोकतंत्र की स्थापना में बाधक कौन था? 

(क) पोलैंड का राजा

(ख) पोलैंड में स्थापित सैनिक शासन

(ग)एक राजनीतिक दल का शासन

(घ) मजदूर आंदोलन

Ans. (ग)एक राजनीतिक दल का शासन

6. मिशेल बैशेले किस देश की महिला राष्ट्रपति है? 

(क) चीन की 

(ख) म्यांमार की

(ग) थाइलैंड की

(घ) चिली की

Ans. (घ) चिली की

7. इन कथनों में कौन सी ऐसी माँग है जो पोलैंड के हड़ताली मजदूरों ने सरकार के समय नहीं रखी? 

(क) देश में स्वतंत्र मजदूर संघ को मान्यता मिले

(ख) देश में सैनिक शासन की स्थापना की जाए

(ग) राजनैतिक बंदियों को रिहा किया जाए

(घ) प्रेस पर लगी सेंसरशिप हटाई जाए

Ans. (ख) देश में सैनिक शासन की स्थापना की जाए

8. पहली बार किस साम्यवादी शासन वाले देश में स्वतंत्र मजदूर संघ बनाने की मान्यता प्रदान की गई? 

(क) चीन में

(ख) पोलैंड में

(ग) सोवियत संघ में

(घ) क्यूबा में

Ans. (ख) पोलैंड में

9. इनमें कौन सा कथन गलत है? 

(क) लोकतंत्र में चुनाव वयस्क मताधिकार के आधार पर होता है

(ख) लोकतंत्र में प्रेस की स्वतंत्रता आवश्यक है

(ग) लोकतंत्र में किसी व्यक्ति को आतंकवादी गतिविधि में भाग लेने का अधिकार होता है

(घ) लोकतंत्र में जनता को मौलिक अधिकारों की गारंटी दी जाती है

Ans. (ग) लोकतंत्र में किसी व्यक्ति को आतंकवादी गतिविधि में भाग लेने का अधिकार होता है

10. निम्नलिखित में कौन सा ऐसा कारक है जो न्याय से संबंधित है? 

(क) विधायिका

(ख) कार्यपालिका

(ग) मीडिया

(घ) न्यापालिका

Ans. (घ) न्यापालिका

11. निम्नलिखित में कौन सा ऐसा कारक है जो अंतर्राष्ट्रीय संगठनों को लोकतांत्रिक बनाने के लिए आवश्यक है? 

(क) धनी देशों की बातों का ज्यादा वजन हो 

(ख) विश्व के सभी देशों के साथ एक समान व्यवहार हो

(ग) विभिन्न देशों को उनकी जनसंख्या के अनुपात में सम्मान मिले

(घ) विभिन्न देशों का महत्व उनकी सैन्य शक्ति के अनुपात में हो

Ans. (ख) विश्व के सभी देशों के साथ एक समान व्यवहार हो

12. इनमें कौन सा कथन सही है? 

(क) राजशाही शासन की वह पद्धति है जो अब समाप्त हो चुकी है

(ख) विभिन्न देशों के बीच संबंध पूर्व की अपेक्षा कहीं अधिक लोकतांत्रिक है

(ग) वर्तमान दौर में पूर्व की अपेक्षा ज्यादा देशों में शासकों का चयन लोगों के द्वारा हो रहा है

(घ)आधुनिक युग में सैनिक तानाशाही नहीं रह गई है

Ans. (ग) वर्तमान दौर में पूर्व की अपेक्षा ज्यादा देशों में शासकों का चयन लोगों के द्वारा हो रहा है

13. निम्नलिखित में किसे लोकतंत्र के विस्तार में सहायक नहीं माना जा सकता है? 

(क) विदेशी शासन का आक्रमण

(ख) स्वतंत्रता के लिए जनता की इच्छा

(ग) जनता का संघर्ष

(घ)उपनिवेशों का अन्त

Ans. (ग) जनता का संघर्ष

14. इनमें कौन सा तथ्य पोलैंड में लोकतंत्र की स्थापना में बाधक था? 

(क) मजदूर आंदोलन

(ख) पोलैंड की सैनिक सरकार

(ग) पोलैंड का राजा

(घ)एक राजनीतिक दल की तानाशाही

Ans. (घ)एक राजनीतिक दल की तानाशाही

15. नेपाल में लोकतंत्र के लिए संघर्ष के संबंध में कौन सा कथन सही है? 

(क) संघर्ष में एक राजनीतिक दल का नेतृत्व

(ख) सात राजनीतिक दलों के गठबन्धन द्वारा चलाया गया आंदोलन

(ग) संघर्ष में नेपाल नरेश की सहमति

(घ) संघर्ष को सफल बनाने के लिए विदेशी सहायता

Ans. (ख) सात राजनीतिक दलों के गठबन्धन द्वारा चलाया गया आंदोलन

2. रिक्त स्थानों की पूर्ति करें-

1. घाना में लोकतांत्रिक सरकार की स्थापना……. के नेतृत्व में हुई

Ans. एनक्रूमा 

2. अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं में लोकतंत्र के विस्तार के लिए……. के सिद्धांत को गले लगाना आवश्यक है|

Ans. लोकतंत्र

3. नेपाल में….. अप्रैल 2006 को संसद की बहाली से लोकतंत्र की वापसी हुई|

Ans. 24

4. 2006 के जनवरी माह में…… चिली के प्रथम महिला राष्ट्रपति निर्वाचित हुई|

Ans. मिशेल बैशेले

5. …….. की फ्रांसीसी क्रांति ने विश्व में समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व का नारा बुलंद किया|

Ans. 1789

6. 1900 तक केवल….. में बिना भेदभाव के नागरिकों को मताधिकार प्राप्त था|

Ans. न्यूजीलैंड

7. लोकतंत्र का वर्तमान चरण…… में प्रारंभ होता है|

Ans. 1980

8. 1999 में पाकिस्तान के राष्ट्रपति……. ने सैनिक शासन की स्थापना की|

Ans. जनरल मुशर्रफ

9. फ्रांस की क्रांति……. में हुई|

Ans. 1789

10. चिली के वर्तमान राष्ट्रपति की भारत यात्रा 16 मार्च…….. को हुई|

Ans. 2009

11. चिली की प्रथम महिला राष्ट्रपति का नाम…….. है|

Ans. मिशेल बैशेले

12. प्राचीन लिच्छवि गणतंत्र बिहार राज्य के……. जिले में अवस्थित था|

Ans. वैशाली

13. जारूजेल्स्की……. के साम्यवादी नेता थे|

Ans. पोलैंड

14. वर्तमान समय में नेपाल के राष्ट्रपति….. है|

Ans. डा० रामबरन यादव

15. भारत के पड़ोसी देश…… में आज भी लोकतंत्र की स्थापना हेतु संघर्ष जारी है|

Ans. म्यांमार

16. पश्चिमी अफ्रीकी देश घाना को…… में आजादी मिली|

Ans. 1957

17. विघटन के बाद सोवियत संघ…. गणराज्यों में बंट गया|

Ans. 15

18. वर्तमान समय में चिली एक……. देश है|

Ans. लोकतांत्रिक

19. नेपाल में संविधान सभा का चुनाव…. में हुआ|

Ans. 2008

20. लिच्छवि गणराज्य की केन्द्रीय समिति में…. राज्य प्रतिनिधि थे

Ans. 1707

21. चिली के वर्तमान राष्ट्रपति……. है|

Ans. मिशेल बैशेले

22. नेपाल के संविधान सभा के कुल सदस्यों की संख्या थी|

Ans. 601

3. कालम ‘अ’ से ‘ब’ का मिलान करें-

( अ )                                  (  ब  )

1. नेपाल                      (क) प्राचीन भारत का एक लोकतांत्रिक       गणराज्य

2. पाकिस्तान              (ख) मार्शल लॉ की घोषणा

3. चिली                      (ग) राजशाही की समाप्ति

4. पोलैंड                   (घ) मिशेल बैशेले

5. लिच्छवि                 (ड़) एनक्रूमा

6. घाना                      (च) सैनिक तानाशाही की समाप्ति

Ans. 1.(ग), 2.(च), 3.(घ), 4.(ख), 5.(क), 6.(ड़) 

4. सही/गलत का चयन करें-

1. प्राचीन भारत में लोकतंत्र का प्रमाण देखने को नहीं मिलता|

Ans. गलत

2. फ्रांस में लोकतांत्रिक शासन की नींव 1789 की क्रांति में डाली गई|

Ans. सही

3. 1688 की गौरवपूर्ण क्रांति के बाद ब्रिटेन में लोकतंत्र कमजोर होता गया|

Ans. गलत

4. लोकतंत्र में लोगों को विचार अभिव्यक्ति तथा संघ बनाने की स्वतंत्रता होती है|

Ans. सही

5. लोकतंत्र में सरकार का विरोध करने का अधिकार जनता को नहीं होता|

Ans. गलत

6. लोकतंत्र में जनता द्वारा निर्वाचित प्रतिनिधि ही शासन करते हैं|

Ans. सही

7. लोकतंत्र में जनता के अधिकार सीमित होते हैं|

Ans. गलत

8. लोकतंत्र में जनता के अधिकार काफी व्यापक होते हैं|

Ans. सही

9. लोकतंत्र में राजा देश का प्रधान होता है|

Ans. गलत

10. लोकतंत्र में मीडिया की भुमिका नगण्य होती है|

Ans. गलत

11. लोकतंत्र में नागरिक अपने संवैधानिक अधिकारों की संरक्षा हेतु न्यायालय में जा सकता है|

Ans. सही

12. लोकतंत्र में विचार अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता नहीं होती है|

Ans. गलत

Leave a Comment