काल (Tense)

Contents hide

1. ‘उसने हरीश को मारा था।’ यह किस भूतकाल का उदाहरण है?

(A) सामान्य भूतकाल
(B) आसन्न भूतकाल
(C) पूर्ण भूतकाल
(D) अपूर्ण भूतकाल
  उत्तर: (C) पूर्ण भूतकाल

2. ‘राम कल पटना जाएगा।’ कौन-सा काल है?

(A) वर्तमान काल
(B) भूतकाल
(C) भविष्यत् काल
(D) कोई नहीं
  उत्तर: (C) भविष्यत् काल

3. ‘वह पढ़ चुका था।’ कौन-सा काल है?

(A) वर्तमान काल
(B) भूतकाल
(C) भविष्यत् काल
(D) कोई नहीं
  उत्तर: (B) भूतकाल (पूर्ण भूत)

4. ‘मोहन आया।’ किस काल का उदाहरण है?

(A) सामान्य भूतकाल
(B) वर्तमान काल
(C) भविष्यत् काल
(D) संदिग्ध भूतकाल
  उत्तर: (A) सामान्य भूतकाल

5. ‘मैं पढ़ रहा हूँ।’ किस काल का उदाहरण है?

(A) वर्तमान काल
(B) भूतकाल
(C) भविष्यत् काल
(D) कोई नहीं
  उत्तर: (A) वर्तमान काल (तात्कालिक वर्तमान)

6. ‘मैं चलता हूँ।’ कौन-सा काल है?

(A) सामान्य वर्तमान
(B) अपूर्ण वर्तमान
(C) संदिग्ध वर्तमान
(D) तात्कालिक वर्तमान
  उत्तर: (A) सामान्य वर्तमान

7. जिससे क्रिया की पूर्णता या अपूर्णता दोनों का बोध हो, उसे कहते हैं—

(A) पूर्ण भूत
(B) अपूर्ण भूत
(C) हेतुहेतुमद भूत
(D) आसन्न भूत
  उत्तर: (C) हेतुहेतुमद भूत

8. जिससे क्रिया के वर्तमान में होने का बोध हो, उसे कहते हैं—

(A) वर्तमान काल
(B) भूतकाल
(C) भविष्यत् काल
(D) कोई नहीं
  उत्तर: (A) वर्तमान काल

9. जो क्रिया अभी हो रही है, उसे कहते हैं—

(A) सामान्य वर्तमान
(B) तात्कालिक वर्तमान
(C) संदिग्ध वर्तमान
(D) सम्भाव्य वर्तमान
  उत्तर: (B) तात्कालिक वर्तमान

10. जिससे क्रिया के भविष्य में होने का बोध हो, उसे कहते हैं—

(A) वर्तमान काल
(B) भूतकाल
(C) भविष्यत् काल
(D) कोई नहीं
  उत्तर: (C) भविष्यत् काल

11. ‘मैंने पत्र लिखा।’ कौन-सा काल है?

(A) वर्तमान काल
(B) भूतकाल
(C) भविष्यत् काल
(D) कोई नहीं
उत्तर: (B) भूतकाल (सामान्य भूत)

12. ‘वह लिख रहा है।’ कौन-सा काल है?

(A) सामान्य वर्तमान
(B) तात्कालिक वर्तमान
(C) संदिग्ध वर्तमान
(D) भविष्यत् काल
  उत्तर: (B) तात्कालिक वर्तमान

13. ‘राम खाता होगा।’ कौन-सा काल है?

(A) संदिग्ध वर्तमान
(B) भूतकाल
(C) भविष्यत् काल
(D) कोई नहीं
  उत्तर: (A) संदिग्ध वर्तमान

14. ‘मैंने पत्र लिखा।’ कौन-सा काल है?

(A) वर्तमान काल
(B) भविष्यत् काल
(C) भूतकाल
(D) कोई नहीं
  उत्तर: (C) भूतकाल

15. काल के कितने भेद होते हैं?

(A) एक
(B) दो
(C) तीन
(D) चार
  उत्तर: (C) तीन
(भूतकाल, वर्तमान काल, भविष्यत् काल)

16. भूतकाल के कितने भेद होते हैं?

(A) एक
(B) दो
(C) तीन
(D) छह
  उत्तर: (D) छह

17. वर्तमान काल के कितने भेद होते हैं?

(A) एक
(B) दो
(C) तीन
(D) पाँच
उत्तर: (C) तीन

18. भविष्यत् काल के कितने भेद होते हैं?

(A) एक
(B) दो
(C) तीन
(D) चार
  उत्तर: (B) दो

19. संदिग्ध भूत किसका भेद है?

(A) क्रिया
(B) काल
(C) समास
(D) संधि
  उत्तर: (B) काल

 

Leave a Comment