जंगल(Forest)

भूमिका : जंगल हमारे धरोहर हैं। प्राचीन काल में इन्होंने सभी जीवों को आश्रय, भोजन, एवं पर्यावरण प्रदान किया।

जंगल का महत्व : जंगलों का धरती पर महत्वपूर्ण योगदान है। जंगल पर्यावरण को सुरक्षित रखते हैं। वन्य जीवों के आश्रय स्थल हैं। इमारती एवं जलावन की लकड़ी ये प्रदान करते हैं। दुर्लभ जड़ी बूटियाँ जंगलों में पाई जाती हैं।

जंगल से लाभ : जंगली जीव, उत्पाद हमारे अर्थोपार्जन के स्त्रोत हैं। जंगल जीवों के वास स्थल हैं। कई प्रकार के दुर्लभ जीव-जातियों को इन्होंने संरक्षित किया है। जंगल वर्षा लाने में सहायक हैं। हरे पौधे हमें भोजन फल प्रदान करते हैं। ये ऑक्सीजन छोड़ते हैं जिससे पर्यावरण संरक्षित एवं सुरक्षित रहता है।

जंगलों की अंधाधुंध कटाई से हानि: आज हम जंगलों की अंधाधुंध कटाई कर अपने लाभ की पूर्ति तो कर रहे हैं किंतु वह दिन दूर नहीं जब धरती प्रदूषित हो जाएगी। जलस्तर बढ़ जाएगा। वैश्विक तापन बढ़ जाएगा। तब ध रती बंजर हो जाएगी। मानव सभ्यता विहिन हो जाएगी। अतः वनों को लगाना जरूरी है।

उपसंहार : वन हमें स्वच्छ पर्यावरण प्रदान करते हैं। प्रकाश संश्लेषण द्वारा O₂ प्राप्त करते हैं। फल, फूल एवं मेवा प्रदान करते हैं। घर बनाने के उपस्कर हेतु लकड़ी प्रदान करते हैं। अतः इनको बचाना हमारा परम कर्त्तव्य है।

 

Leave a Comment