गुरुनानक का जन्म कब और कहाँ हुआ था? (A) 1298 ई०, भारत (B) 1459 ई०, पाकिस्तान (C) 1469 ई०, तलवंडी (नानकाना साहब – पाकिस्तान) (D) 1518 ई०, अफगानिस्तान उत्तर: (C)
गुरुनानक का जन्म लाहौर के किस ग्राम में हुआ था? (A) तलवंडी (B) अमृतसर (C) जालंधर (D) लुधियाना उत्तर: (A)
गुरुनानक ने प्राण त्याग कब किए? (A) 1519 (B) 1529 (C) 1539 (D) 1549 उत्तर: (C)
गुरुनानक कौन थे? (A) सिखों के प्रथम गुरु (B) सिखों के द्वितीय गुरु (C) हिन्दुओं के गुरु (D) ईसाइयों के गुरु उत्तर: (A)
गुरुनानक के पिता का नाम क्या था? (A) नानकचंद खत्री (B) वीरचंद खत्री (C) कालूचंद खत्री (D) तारचंद खत्री उत्तर: (C)
गुरुनानक की रचनाएँ हैं – (A) जपुजी (B) आसादीवार (C) रहिरास और सोहिला (D) सभी उत्तर: (D)
गुरु अर्जुनदेव सिखों के कौन-से गुरु थे? (A) पहले (B) पाँचवें (C) सातवें (D) दसवें उत्तर: (B)
गुरुनानक ने किस धर्म का प्रवर्तन किया? (A) खालसा पंथ (B) डेरा सच्चा धर्म (C) रामनामी धर्म (D) सिख धर्म उत्तर: (D)
गुरुनानक की रचनाओं का संग्रह किसने किया? (A) गुरु गोविन्द सिंह (B) गुरु अर्जुनदेव (C) गुरु रामदास (D) गुरु तेगबहादुर उत्तर: (B)
गुरुनानक की भेंट किस मुगल बादशाह से हुई? (A) बाबर (B) हुमायूँ (C) अकबर (D) जहाँगीर उत्तर: (A)
गुरुनानक के अनुसार राम नाम के बिना क्या व्यर्थ है? (A) जन्म और जीवन (B) ईश्वर की महिमा (C) वाणी और कर्म (D) रिश्ते-नाते उत्तर: (A)
गुरु ग्रंथ साहिब का संकलन कब हुआ? (A) 1600 (B) 1602 (C) 1604 (D) 1610 उत्तर: (C)
गुरुनानक के उपदेशों में मिलता है – (A) गुरु की महत्ता (B) ब्रह्म की सर्वशक्तिमत्ता (C) नाम-जप की महिमा (D) उपर्युक्त सभी उत्तर: (D)
गुरुनानक पंजाबी के अलावा किस भाषा में लिखते थे? (A) उड़िया (B) हिन्दी (C) मराठी (D) बंगाली उत्तर: (B)
गुरुनानक के अनुसार किसका नाम जपने से भवसागर पार होता है? (A) हरि का नाम (B) गुरु का नाम (C) सिख धर्म का नाम (D) मेरा नाम उत्तर: (A)
किसके बिना वाणी और कर्म विष के समान हैं? (A) निर्गुण ब्रह्म के बिना (B) सगुण ब्रह्म के बिना (C) नाम-कीर्तन के बिना (D) गुरु के बिना उत्तर: (C)
किस प्रकार के मनुष्य में ईश्वर का वास होता है? (A) छूत-अछूत मानने वाला (B) छूत-अछूत न मानने वाला (C) सांसारिक द्वंद्व में फँसा (D) सुख-दुख से उदासीन रहने वाला उत्तर: (D)
गुरुनानक किस भक्ति धारा के कवि हैं? (A) सगुण (B) निर्गुण (C) राम भक्ति (D) कृष्ण भक्ति उत्तर: (B)
निर्गुण भक्ति के अन्य उपासक कौन हैं? (A) सूरदास (B) तुलसीदास (C) रैदास (D) जीवनानंद दास उत्तर: (C)
गुरु कृपा की महत्ता का वर्णन किसने किया? (A) घनानंद (B) गुरुनानक (C) सुमित्रानंदन पंत (D) रसखान उत्तर: (B)
किसका जन्मस्थान ‘नानकाना साहब’ कहलाता है? (A) गुरु अर्जुनदेव (B) गुरु गोविन्द सिंह (C) गुरुनानक (D) गुरु हरगोविन्द उत्तर: (C)
नानकाना साहब अब कहाँ है? (A) भारत (B) पाकिस्तान (C) अफगानिस्तान (D) श्रीलंका उत्तर: (B)
किसके बिना मुक्ति संभव नहीं? (A) कर्मकांड (B) मूर्ति-पूजन (C) तीर्थ यात्रा (D) गुरु-ज्ञान उत्तर: (D)
वाणी कब विष के समान हो जाती है? (A) राम नाम के बिना (B) दुर्गुणों से (C) करेला खाने से (D) जहर पीने से उत्तर: (A)
‘आसादीवार’ किसकी रचना है? (A) रसखान (B) कुँवर नारायण (C) दिनकर (D) गुरुनानक उत्तर: (D)
इनमें से कौन-सी रचना गुरुनानक की नहीं है? (A) जपुजी (B) आसादीवार (C) रहिरास (D) प्रेम-वाटिका उत्तर: (D)
‘राम नाम बिनु बिरथे जगि जनमा’ में किसकी आलोचना है? (A) बाह्याडंबर (B) राम नाम (C) गुरु-ज्ञान (D) इनमें से कोई नहीं उत्तर: (A)
कवि किसका विरोध करता है? (A) बाह्याडंबर (B) पूजा-पाठ (C) कर्मकांड (D) सभी उत्तर: (D)
‘राम नाम बिनु बिरथे जगि जनमा’ किसकी रचना है? (A) गुरुनानक (B) गुरु अर्जुनदेव (C) रसखान (D) प्रेमचंद उत्तर: (A)
‘हरिरस’ से कवि का क्या अभिप्राय है? (A) संध्या आरती (B) कर्मकांड (C) राम नाम का जप (D) इनमें से कोई नहीं उत्तर: (C)