प्रकाश की चाल विभिन्न माध्यमों में – (A) समान होती हैं (B) भिन्न-भिन्न होती हैं (C) (A) और (B) दोनों (D) इनमें से कोई नहीं उत्तर: B भिन्न-भिन्न होती हैं
प्रकाशिक माध्यम कितने प्रकार के होते हैं? (A) एक (B) दो (C) तीन (D) चार उत्तर:(B) दो
प्रकाश के पीछे लौटने की प्रक्रिया को कहते हैं – (A) प्रकाश का परावर्तन (B) प्रकाश का अपवर्तन (C) प्रकाश का सीधी रेखा में गमन (D) प्रकाश का मुड़ना उत्तर:A प्रकाश का परावर्तन
प्रकाश के परावर्तन के दूसरे नियम में किसका मान समान होता है? (A) अपवर्तन कोण, क्रांतिक कोण के बराबर होता है (B) आपतन कोण, परावर्तन कोण के बराबर होता है (C) विचलन का कोण, निर्गत कोण के बराबर होता है (D) निर्गत कोण, क्रांतिक कोण के बराबर होता है उत्तर: B आपतन कोण, परावर्तन कोण के बराबर होता है
प्रकाश अपवर्तन के कितने नियम हैं? (A) तीन (B) दो (C) एक (D) चार उत्तर:B दो
प्रकाश का चाल न्यूनतम होता है – (A) निर्वात में (B) जल में (C) वायु में (D) काँच में उत्तर: (D) काँच में
प्रकाश का ‘वर्ण विक्षेपण’ किस उपकरण से संभव होता है? (A) दर्पण (B) प्रिज्म (C) लेंस (D) काँच की सिल्ली उत्तर:B प्रिज्म
दृश्य प्रकाश में किस वर्ण का तरंगदैर्ध्य अधिकतम होता है? (A) बैंगनी (B) लाल (C) नीला (D) पीला उत्तर: B लाल
किसी कोलॉइडी विलयन में निलम्बित कणों से प्रकाश के प्रकीर्णन को कहते हैं – (A) वायुमंडलीय प्रभाव (B) टिंडल प्रभाव (C) किंडल प्रभाव (D) क्वींटल प्रभाव उत्तर: B टिंडल प्रभाव
जब प्रकाश की किरण हवा से काँच में प्रवेश करती है तो मुड़ जाती है – (A) अभिलम्ब से दूर (B) अभिलम्ब के निकट (C) अभिलम्ब के समानान्तर (D) इनमें से कोई नहीं उत्तर:B अभिलम्ब के निकट
टिंडल प्रभाव प्रकाश की कौन-सी परिघटना को प्रदर्शित करता है? (A) प्रकाश का परावर्तन (B) प्रकाश का अपवर्तन (C) प्रकाश का विक्षेपण (D) प्रकाश का प्रकीर्णन उत्तर: D प्रकाश का प्रकीर्णन
वायु में प्रकाश की चाल निर्वात की अपेक्षा होती है – (A) कम (B) ज्यादा (C) समान (D) इनमें से कोई नहीं उत्तर:A कम
निम्नलिखित में कौन संख्या प्रकाश के अपवर्तन के नियम के लिए सही है? (A) 2 (B) 1 (C) 3 (D) 4 उत्तर: (A) 2
निम्न में से किस माध्यम में प्रकाश की चाल अधिकतम होती है? (A) निर्वात (B) जल (C) शीशा (D) डीस उत्तर: A निर्वात
जब किसी समतल दर्पण पर अभिसारी प्रकाश-किरण पुंज आपतित होता है, तो परावर्तन के बाद दर्पण द्वारा बना प्रतिविम्ब होता है – (A) वास्तविक तथा दर्पण के आगे (B) काल्पनिक तथा दर्पण के आगे (C) उल्टा तथा वास्तविक (D) उल्टा तथा काल्पनिक उत्तर: B काल्पनिक तथा दर्पण के आगे
एक पारदर्शी गोलीय कवच की बाहरी त्रिज्या 20 cm तथा भीतरी त्रिज्या 19.8 cm है। त्रिज्या आपतित प्रकाश के लिए यह कैसा व्यवहार करेगा? (A) उत्तल लेंस की भाँति (B) प्रिज्म की भांति (C) समान्तर पट्टिका की भाँति (D) अवत्तल लेंस की भाँति उत्तर:(D) अवत्तल लेंस की भाँति
उत्तल दर्पण का उपयोग होता है – (A) वाहन के साइड मिरर के रूप में (B) चेहरा देखने के लिए (C) फोकस ज्ञात करने में (D) दाढ़ी बनाने में उत्तर:A वाहन के साइड मिरर के रूप में
उत्तल दर्पण में प्रतिविम्ब बनता है – (A) वास्तविक (B) आभासी (C) वास्तविक तथा आभासी (D) इनमें से कोई नहीं उत्तर: B आभासी
उत्तल लेंस द्वारा आवर्धित काल्पनिक प्रतिविम्ब तब बनता है, जब वस्तु रहती है – (A) अनन्त पर (B) फोकस और लेंस के बीच (C) फोकस पर (D) फोकस दूरी और दुगुनी फोकस दूरी के बीच उत्तर: B फोकस और लेंस के बीच
उत्तल दर्पण द्वारा बना प्रतिविम्ब होता है – (A) उल्टा (B) सीधा एवं बड़ा (C) उल्टा एवं बड़ा (D) सीधा एवं छोटा उत्तर: D सीधा एवं छोटा
उत्तल दर्पण में आवर्धन का महत्तम मान है – (A) 2 (B) 1 (C) D अनंत उत्तर: A 2
उत्तल लेंस के सामने वस्तु कहाँ रखने पर प्रतिबिम्ब वस्तु के बराबर आकार का बनेगा? (A) 2F पर (B) F पर (C) प्रकाशीय केन्द्र पर (D) 2F तथा F के बीच उत्तर: (B) F पर
उत्तल दर्पण द्वारा बना विम्ब का प्रतिविम्ब होता है – (A) वास्तविक तथा बिम्ब की अपेक्षा सीधा (B) वास्तविक तथा बिम्ब की अपेक्षा उल्टा (C) काल्पनिक तथा बिम्ब की अपेक्षा सीधा (D) काल्पनिक तथा बिम्ब की अपेक्षा उल्टा उत्तर: C काल्पनिक तथा बिम्ब की अपेक्षा सीधा
एक उत्तल लेंस की क्षमता 1 डाइऑप्टर है, तो उस लेंस की फोकस दूरी है – (A) +10 cm (B) -10 cm (C) +100 cm (D) -100 cm उत्तर:C +100 cm
पानी में डूबे उत्तल लेंस की फोकस दूरी हवा में इसकी फोकस – (A) अधिक होती है (B) कम होती है (C) अपरिवर्तित रहती है (D) इनमें से कोई नहीं उत्तर (C) अपरिवर्तित रहती है
एक उत्तल लेंस होता है – (A) सभी जगह समान मोटाई का (B) बीच की अपेक्षा किनारों पर घोटा (C) किनारों की अपेक्षा बीच में मोटा (D) इनमें से कोई नहीं उत्तर: C किनारों की अपेक्षा बीच में मोटा
किसी उत्तल लेंस द्वारा वातु का आभासी एवं आवर्धित प्रतिविम्ब बनाने हेतु वस्तु की स्थिति कहाँ होनी चाहिए? (A) F पर (B) प्रकाशीय केन्द्र तथा F के बीच (C) यकृता केन्द्र पर (D) इनमें से कोई नहीं उत्तर:B प्रकाशीय केन्द्र तथा F के बीच
किसी उत्तल लेंस की फोकस दूरी हमेशा होती है – (A) (+) Ve (B) (-) Ve (C) ( +-) (Ve) (D) (-+) Ve उत्तर: D (-+) Ve
2 D फोकसान्तर वाले उत्तल लेंस की क्षमता क्या होगी? (A) -0.5 D (B) +0.5 D (C) 2 D (D) 0.2 D उत्तर: B +0.5 D
किसी बिम्ब का वास्तविक तथा समान साइज का प्रतिविम्ब प्राप्त करने के लिए, बिम्ब को उत्तल लेंस के सामने कहाँ रखेंगे? (A) लेंस के मुख्य फोकस पर (B) फोकस दूरी की दुगुनी दूरी पर (C) अनन्त पर (D) लेंस के प्रकाशीय केन्द्र तथा मुख्य फोकस के बीच उत्तर:B फोकस दूरी की दुगुनी दूरी पर
किसी उत्तल लेंस का फोकसान्तर 50 सेमी है तो उसकी क्षमता होगी – (A) +5 D (B) -5 D (C) -2 D (D) +2 D उत्तर(D) +2 D
लेंस की शक्ति की इकाई क्या होती है? (A) डायोप्टर (B) मीटर (C) सेंटीमीटर (D) इनमें से कोई नहीं उत्तर: A डायोप्टर
लेंस का सूत्र है – (A) 1/f = 1/v – 1/u (B) 1/f = 1/u – 1/v (C) 1/f = 1/v + 1/u (D) 1/f = u + v उत्तर: C 1/f = 1/v – 1/u
लेंस में मुख्य फोकस की संख्या होती है – (A) 1 (B) 2 (C) 3 (D) 4 उत्तर: B 2
किस लेंस को अभिसारी लेंस भी कहते हैं? (A) उत्तल लेंस (B) अवत्तल लेंस (C) परवलियक लेंस (D) बेलनाकार लेंस उत्तर: A उत्तल लेंस
आभासी प्रतिबिम्ब कैसा होता है? (A) उल्टा (B) सीधा (C) (A) और (B) दोनों (D) इनमें से कोई नहीं उत्तर: B सीधा
निम्न में कौन-सा पदार्थ लेंस के लिए प्रयुक्त नहीं किया जा सकता है? (A) जल (B) काँच (C) पीतल (D) इनमें से कोई नहीं उत्तर:C पीतल
निम्न में से किस लेंस की फोकस दूरी धनात्मक होती है? (A) अवत्तल लेंस (B) उत्तल लेंस (C) समतल अवत्तल लेंस (D) इनमें से कोई नहीं उत्तर:B उत्तल लेंस
निम्न में से आवर्धक शीशा (मैग्नीफाइंग ग्लास) कौन है? (A) अवतल दर्पण (B) अवतल लेंस (C) उत्तल लेंस (D) इनमें से कोई नहीं उत्तर:C उत्तल लेंस
सरल सूक्ष्मदर्शी में किस प्रकार का लेंस कार्य करता है? (A) अवत्तल लेंस (B) उभयोत्तल लेंस (C) उत्तल लेंस (D) बेलनाकार लेंस उत्तर:C उत्तल लेंस
किसी बिन्दु-वस्तु से निकलकर किरणें किसी लेंस से अपवर्तित होकर जिस बिन्दु पर मिलती है, उसे कहते हैं – (A) प्रकाश केंद्र (B) प्रतिबिम्ब बिंदु (C) फोकस (D) इनमें से कोई नहीं उत्तर: C फोकस
किसी शब्दकोष (dictionary) में छोटे अक्षरों को पढ़ते समय कौन-सा लेंस पसंद करेंगे? (A) 50 cm फोकस दूरी का एक उत्तल लेंस (B) 50 cm फोकस दूरी का अवत्तल लेंस (C) 5 cm फोकस दूरी का उत्तल लेंस (D) 5 cm फोकस दूरी का अवत्तल लेंस उत्तर: (C) 5 cm फोकस दूरी का उत्तल लेंस
अवत्तल दर्पण में प्रतिविम्ब किस प्रकार का बनता है? (A) केवल वास्तविक (B) केवल काल्पनिक (C) वास्तविक एवं काल्पनिक (D) केवल सीधा उत्तर:(C) वास्तविक एवं काल्पनिक
अवत्तल दर्पण से परावर्तन के बाद किरण किस बिन्दु से गुजरेगी? (A) C से (B) F से (C) P से (D) C और F के बीच से उत्तर: ( B) F से
अवत्तल लेंस का आवर्धन (m) बराबर होता है – (A) v/u (B) u/v (C) v + u (D) u – v उत्तर: A v/u
अवत्तल दर्पण की फोकस दूरी होती है – (A) ऋणात्मक (B) ऋणात्मक एवं धनात्मक दोनों (C) धनात्मक (D) शून्य उत्तर: A ऋणात्मक
अवत्तल दर्पण के सामने वस्तु को कहाँ रखने पर प्रतिविम्ब समान साइज का बनेगा? (A) फोकस पर (B) वक्रता केन्द्र पर (C) ध्रुव पर (D) ध्रुव और फोकस पर उत्तर: A फोकस पर
अवत्तल दर्पण के सामने वस्तु को कहाँ रखा जाए ताकि प्रतिबिम्ब उल्टा, वास्तविक और समान आकार का बने? (A) ध्रुव पर (B) वक्रता केन्द्र पर (C) अनंत पर (D) फोकस पर उत्तर: B वक्रता केन्द्र पर
एक अवत्तल दर्पण की वक्रता त्रिज्या 40 सेमी है उसकी फोकस दूरी क्या होगी? (A) 30 सेमी (B) 15 सेमी (C) 10 सेमी (D) 20 सेमी उत्तर:D 20 सेमी
एक अवत्तल दर्पण के प्रधान अक्ष पर चलती चींटी का प्रतिविम्ब सीधा है तथा बढ़ता जा रहा है। चींटी की गति की दिशा है – (A) फोकस से वक्रता केन्द्र की ओर (B) फोकस से ध्रुव की ओर (C) ध्रुव से फोकस की ओर (D) इनमें से कोई नहीं उत्तर: (B) फोकस से ध्रुव की ओर
किसी अवत्तल दर्पण की वक्रता त्रिज्या 30 सेमी है तो उसके नाभ्यांतर का मान क्या होगा? (A) 30 सेमी (B) 10 सेमी (C) 15 सेमी (D) 20 सेमी उत्तर: D 15 सेमी
किसी अवत्तल दर्पण की फोकस दूरी (f) और उसकी वक्रता त्रिज्या R में संबंध – (A) R = f (B) R = 2f (C) R = 3f (D) R = f/2 उत्तर: (B) R = 2f
-4 D क्षमता वाले अवत्तल लेंस की फोकस दूरी होगी – (A) 20 सेमी (B) 25 सेमी (C) 30 सेमी (D) 40 सेमी उत्तर: A 25 सेमी
किसी बिम्ब का अवत्तल दर्पण द्वारा बना प्रतिविम्ब आभासी, सीधा तथा विम्ब से बड़ा पाया गया। वस्तु की स्थिति कहाँ होनी चाहिए? (A) मुख्य फोकस तथा वक्रता केन्द्र के बीच (B) वक्रता केन्द्र पर (C) वक्रता केन्द्र से परे (D) दर्पण के ध्रुव तथा मुख्य फोकस के बीच उत्तर:(D) दर्पण के ध्रुव तथा मुख्य फोकस के बीच
सूर्य की किरणों को एक अवत्तल दर्पण के गौण अक्ष के समान्तर आपतित कराया जाता है। गोलीय दर्पण की फोकस दूरी की आधी दूरी पर एक समतल दर्पण अभिसारी किरणों को प्राप्त कर परावर्तित करता है, समतल दर्पण द्वारा बना प्रतिबिम्ब होगा – (A) काल्पनिक तथा सीधा (B) काल्पनिक तथा उल्टा (C) वास्तविक तथा सीधा (D) वास्तविक तथा उल्टा उत्तर: A काल्पनिक तथा सीधा
f सेमी फोकस दूरी वाले एक अवत्तल दर्पण के सामने 25 सेमी की दूरी पर एक वस्तु रखने पर दर्पण द्वारा इसका प्रतिविम्ब बनेगा – (A) अवत्तल दर्पण के फोकस पर (B) अवत्तल दर्पण के वक्रता केन्द्र पर (C) अवत्तल दर्पण के मुख्य फोकस तथा वक्रता केन्द्र के पीछे (D) अवत्तल दर्पण के पीछे उत्तर:(B) अवत्तल दर्पण के वक्रता केन्द्र पर
निर्देशांक चिह्न परिपाटी के अनुसार अवत्तल दर्पण तथा उत्तल दर्पण की फोकस दूरियाँ क्रमशः होती हैं – (A) धनात्मक, ऋणात्मक (B) ऋणात्मक, धनात्मक (C) धनात्मक, धनात्मक (D) ऋणात्मक, ऋणात्मक उत्तर: B ऋणात्मक, धनात्मक
जब किसी बिम्ब को अवत्तल दर्पण के वक्रता केन्द्र तथा मुख्य फोकस के बीच रखा जाता है, तो दर्पण द्वारा बना प्रतिविम्ब होता है – (A) वास्तविक, उल्टा तथा वस्तु से बड़ा (B) वास्तविक, उल्टा तथा वस्तु से छोटा (C) वास्तविक, उल्टा तथा वस्तु के बराबर (D) काल्पनिक, सीधा तथा वस्तु से बड़ा उत्तर: (A) वास्तविक, उल्टा तथा वस्तु से बड़ा
दर्पण का सूत्र है – (A) v = u + f (B) -v = u + f (C) 1/f = 1/v + 1/u (D) v + u = f उत्तर: C 1/f = 1/v + 1/u
निम्न में से किस दर्पण की फोकस दूरी धनात्मक होती है? (A) समतल दर्पण (B) उत्तल दर्पण (C) अवत्तल दर्पण (D) इनमें से सभी उत्तर: B उत्तल दर्पण
गोलीय दर्पण के परावर्तक पृष्ठ की वृत्ताकार सीमा-रेखा का व्यास कहलाता है – (A) वक्रता त्रिज्या (B) प्रधान अक्ष (C) गोलीय दर्पण का द्वारक (D) मुख्य फोकस उत्तर: (C) गोलीय दर्पण का द्वारक
गोलीय दर्पण में फोकसान्तर एवं वक्रता त्रिज्या के बीच सम्बन्ध – (A) r = 2f (B) f = r (C) f = 2 (D) r = f उत्तर:A r = 2f
गोलीय दर्पण की फोकस दूरी, उसकी वक्रता त्रिज्या की होती है – (A) आधी (B) दुगुनी (C) तिगुनी (D) इनमें से कोई नहीं उत्तर:A आधी
किसी गोलीय दर्पण की फोकस दूरी 10 cm है, तो उसकी वक्रता त्रिज्या क्या होगी? (A) 15 सेमी (B) 20 सेमी (C) 25 सेमी (D) 30 सेमी उत्तर:B 20 सेमी
किसी गोलीय दर्पण तथा किसी लेंस की फोकस दूरी 15 cm हैं। दर्पण तथा पतले गोलीय लेंस दोनों की फोकस संभावित हैं – (A) दर्पण अवत्तल, लेंस उत्तल (B) दर्पण उत्तल, लेंस अवत्तल (C) दोनों अवत्तल (D) दोनों उत्तल उत्तर: (C) दोनों अवत्तल
किसी गोलीय दर्पण की वक्रता त्रिज्या 50 सेमी है तो उसकी फोकस दूरी होगी – (A) 50 सेमी (B) 25 सेमी (C) 40 सेमी (D) 10 सेमी उत्तर:B 25 सेमी
एक गोलीय दर्पण की फोकस दूरी 20 cm है तो यह गोलीय दर्पण कैसा है? (A) उत्तल (B) अवत्तल (C) समतलोत्तल (D) इनमें से कोई नहीं उत्तर:A उत्तल
समतल दर्पण की फोकस दूरी होती है – (A) अनंत (B) शून्य (C) 100 सेमी (D) 50 सेमी उत्तर:A अनंत
समतल दर्पण द्वारा बने वस्तुओं के प्रतिबिम्ब कैसा होता है? (A) वास्तविक (B) काल्पनिक (C) उल्टा (D) आगे उत्तर: B काल्पनिक
यदि किसी समतल दर्पण को 4° कोण से घुमा दिया जाए तो परावर्तित किरण घुम जाती है – (A) 4° (B) 8° (C) 2° (D) इनमें से कोई नहीं उत्तर: B 8°
यदि समतल दर्पण को अभिलम्ब की दिशा में 5 सेमी खिसका दिया जाए तो प्रतिबिम्ब खिसक जाता है – (A) 5 सेमी (B) 2.5 सेमी (C) 10 सेमी (D) इनमें से कोई नहीं उत्तर:A 5 सेमी
किसी समतल दर्पण द्वारा आवर्धन होता है – (A) +1 (B) -1 (C) शून्य (D) इनमें से कोई नहीं उत्तर:A +1
एक व्यक्ति जिसकी लम्बाई 1.5 मीटर है, को अपना सम्पूर्ण दर्पण देखने के लिए न्यूनतम लम्बाई होगी – (A) 1.5 मीटर (B) 0.75 मीटर (C) 3 मीटर (D) इनमें से कोई नहीं उत्तर:B 0.75 मीटर
किसी दर्पण से वस्तु का बड़ा प्रतिविम्ब बनता है? (A) समतल (B) अवत्तल (C) उत्तल (D) इनमें से कोई नहीं उत्तर: (B) अवत्तल
किसी दर्पण से वस्तु का सीधा प्रतिबिम्ब बनता है तो भी आकार बराबर रहने वाला दर्पण – (A) उत्तल (B) अवत्तल (C) समतल (D) या तो समतल अथवा उत्तल उत्तर:C समतल
किसी दर्पण से आप चाहे कितनी भी दूरी पर खड़े हों, आपका प्रतिविम्ब सदैव सीधा प्रतीत होता है। संभवतः दर्पण है – (A) केवल समतल (B) केवल अवत्तल (C) केवल उत्तल (D) इनमें से कोई नहीं उत्तर:(D) इनमें से कोई नहीं
किस दर्पण से हमेशा वस्तु से छोटा प्रतिबिम्ब प्राप्त होता है? (A) समतल (B) उत्तल (C) अवत्तल (D) इनमें से कोई नहीं उत्तर: (B) उत्तल
हजामत (दाढ़ी) बनाने में कौन-सा दर्पण प्रयुक्त होता है? (A) समतल दर्पण (B) अवत्तल दर्पण (C) उत्तल दर्पण (D) इनमें से कोई नहीं उत्तर:(B) अवत्तल दर्पण
नई कातीय चिन्ह परिपाटी के अनुसार दर्पण के सामने रखे गए वस्तु की बिम्ब दूरी ली जाती है – (A) धनात्मक (B) ऋणात्मक (C) कभी धनात्मक कभी ऋणात्मक (D) इनमें से कोई नहीं उत्तर: B ऋणात्मक
मोटरगाड़ियों में चालक के सामने लगे दर्पण (side mirror) – (A) समतल (B) उत्तल (C) कभी धनात्मक कभी ऋणात्मक (D) समतल अथवा उत्तल उत्तर: B उत्तल
जब प्रिज्म से किसी प्रकार किरण का अपवर्तन होता है तो आपतित किरण एवं निर्गत किरण के बीच बने कोण को कहते हैं – (A) विचलन कोण (B) अपवर्तन कोण (C) क्रांतिक कोण (D) परावर्तन कोण उत्तर:A विचलन कोण
जल का अपवर्तनांक कौन-सा है? (A) 1.33 (B) 1.30 (C) 2.33 (D) 1.73 उत्तर: A 1.33
क्रांतिक कोण के लिए अपवर्तन कोण का मान कितना होता है? (A) 60° (B) 30° (C) 90° (D) 180° उत्तर: C 90°
यदि किसी समबाहु त्रिभुज (प्रिज्म) में, निर्गत कोण और विचलन कोण क्रमशः 40° और 30° हैं, तो आपतन कोण है – (A) 40° (B) 50° (C) 60° (D) 70° उत्तर: (B) 50°
सघन माध्यम से विरल माध्यम में गमन करने पर आपतन कोण (i) और अपवर्तन कोण (r) में क्या संबंध होता है? (A) i = r (B) i ≠ r (C) i < r (D) i > r उत्तर: (A) i = r
किसी माध्यम के अपवर्तनांक का मान होता है – (A) sin i / sin r (B) sin r / sin i (C) sin i × sin r (D) sin i + sin r उत्तर: A sin i / sin r
काँच की एक समान्तर पट्टिका पर श्वेत किरण तिरछी आपतित होती है। प्रथम घटित होगा – (A) विचलन (B) पूर्ण परावर्तन (C) वर्ण-विक्षेपण (D) इनमें से सभी उत्तर: A विचलन
आँख-नाक-गला के चिकित्सक द्वारा उपयोग में लाया जाने वाला दर्पण – (A) उत्तल दर्पण (B) अवत्तल दर्पण (C) समतल दर्पण (D) इनमें से कोई नहीं उत्तर:(B) अवत्तल दर्पण
निम्नलिखित में से किसी वस्तु का वास्तविक प्रतिबिम्ब बना सकता है – (A) काँच की पट्टिका (B) उत्तल लेंस (C) अवत्तल लेंस (D) इनमें से कोई नहीं उत्तर:B उत्तल लेंस
तालाब का जल कम गहरा दिखाई देने का कारण है – (A) परावर्तन (B) विवर्तन (C) अपवर्तन (D) ध्रुवण उत्तर:C अपवर्तन
फोटोग्राफी कैमरा का अभिदृश्यक होता है – (A) अवत्तल दर्पण (B) अवत्तल लेंस (C) उत्तल लेंस (D) उत्तल दर्पण उत्तर: C उत्तल लेंस
एक प्रिज्म कितने सतहों से घिरा होता है – (A) 2 (B) 3 (C) 4 (D) 5 उत्तर:D 5
आत्मदीप्त वस्तुएँ – (A) स्वयं प्रकाश उत्सर्जित करती हैं। (B) स्वयं प्रकाश उत्सर्जित नहीं करती हैं। (C) दूसरी वस्तुओं से प्राप्त प्रकाश परावर्तित करती हैं। (D) कभी प्रकाश उत्सर्जित करती हैं और कभी नहीं उत्तर:A स्वयं प्रकाश उत्सर्जित करती हैं।
तैलीय कागज होता है – (A) पारदर्शक (B) अपारदर्शक (C) पारभासक (D) इनमें से कोई नहीं उत्तर:C पारभासक
निर्गत किरण एवं अभिलंब के बीच के कोण को कहते हैं – (A) आपतन कोण (B) परावर्तन कोण (C) निर्गत कोण (D) इनमें से कोई नहीं उत्तर: (C) निर्गत कोण
स्नेल के नियम का गणितीय रूप कौन-सा है – (A) μ = sin i / sin r (B) μ = sin r / sin i (C) μ = sin r × sin i (D) μ sin i = sin r उत्तर: A μ = sin i / sin r
साइड मिरर के रूप में प्रयुक्त होता है – (A) अवत्तल दर्पण (B) उत्तल दर्पण (C) उत्तल लेंस (D) प्रिज्म उत्तर: B उत्तल दर्पण
विरल माध्यम से सघन माध्यम में जाती हुई किरण मुड़ जाती है – (A) अभिलम्ब की ओर (B) अभिलम्ब से दूर (C) अभिलम्ब के साथ (D) इनमें से कोई नहीं उत्तर:A अभिलम्ब की ओर