राम नाम बिनु बिरथे (Without the Name of Ram, life is wasted.)

  1. गुरुनानक का जन्म कब और कहाँ हुआ था?
    (A) 1298 ई०, भारत
    (B) 1459 ई०, पाकिस्तान
    (C) 1469 ई०, तलवंडी (नानकाना साहब – पाकिस्तान)
    (D) 1518 ई०, अफगानिस्तान
      उत्तर: (C)
  2. गुरुनानक का जन्म लाहौर के किस ग्राम में हुआ था?
    (A) तलवंडी
    (B) अमृतसर
    (C) जालंधर
    (D) लुधियाना
      उत्तर: (A)
  3. गुरुनानक ने प्राण त्याग कब किए?
    (A) 1519
    (B) 1529
    (C) 1539
    (D) 1549
      उत्तर: (C)
  4. गुरुनानक कौन थे?
    (A) सिखों के प्रथम गुरु
    (B) सिखों के द्वितीय गुरु
    (C) हिन्दुओं के गुरु
    (D) ईसाइयों के गुरु
      उत्तर: (A)
  5. गुरुनानक के पिता का नाम क्या था?
    (A) नानकचंद खत्री
    (B) वीरचंद खत्री
    (C) कालूचंद खत्री
    (D) तारचंद खत्री
      उत्तर: (C)
  6. गुरुनानक की रचनाएँ हैं –
    (A) जपुजी
    (B) आसादीवार
    (C) रहिरास और सोहिला
    (D) सभी
      उत्तर: (D)
  7. गुरु अर्जुनदेव सिखों के कौन-से गुरु थे?
    (A) पहले
    (B) पाँचवें
    (C) सातवें
    (D) दसवें
      उत्तर: (B)
  8. गुरुनानक ने किस धर्म का प्रवर्तन किया?
    (A) खालसा पंथ
    (B) डेरा सच्चा धर्म
    (C) रामनामी धर्म
    (D) सिख धर्म
      उत्तर: (D)
  9. गुरुनानक की रचनाओं का संग्रह किसने किया?
    (A) गुरु गोविन्द सिंह
    (B) गुरु अर्जुनदेव
    (C) गुरु रामदास
    (D) गुरु तेगबहादुर
      उत्तर: (B)
  10. गुरुनानक की भेंट किस मुगल बादशाह से हुई?
    (A) बाबर
    (B) हुमायूँ
    (C) अकबर
    (D) जहाँगीर
      उत्तर: (A)
  11. गुरुनानक के अनुसार राम नाम के बिना क्या व्यर्थ है?
    (A) जन्म और जीवन
    (B) ईश्वर की महिमा
    (C) वाणी और कर्म
    (D) रिश्ते-नाते
      उत्तर: (A)
  12. गुरु ग्रंथ साहिब का संकलन कब हुआ?
    (A) 1600
    (B) 1602
    (C) 1604
    (D) 1610
      उत्तर: (C)
  13. गुरुनानक के उपदेशों में मिलता है –
    (A) गुरु की महत्ता
    (B) ब्रह्म की सर्वशक्तिमत्ता
    (C) नाम-जप की महिमा
    (D) उपर्युक्त सभी
      उत्तर: (D)
  14. गुरुनानक पंजाबी के अलावा किस भाषा में लिखते थे?
    (A) उड़िया
    (B) हिन्दी
    (C) मराठी
    (D) बंगाली
      उत्तर: (B)
  15. गुरुनानक के अनुसार किसका नाम जपने से भवसागर पार होता है?
    (A) हरि का नाम
    (B) गुरु का नाम
    (C) सिख धर्म का नाम
    (D) मेरा नाम
      उत्तर: (A)
  16. किसके बिना वाणी और कर्म विष के समान हैं?
    (A) निर्गुण ब्रह्म के बिना
    (B) सगुण ब्रह्म के बिना
    (C) नाम-कीर्तन के बिना
    (D) गुरु के बिना
      उत्तर: (C)
  17. किस प्रकार के मनुष्य में ईश्वर का वास होता है?
    (A) छूत-अछूत मानने वाला
    (B) छूत-अछूत न मानने वाला
    (C) सांसारिक द्वंद्व में फँसा
    (D) सुख-दुख से उदासीन रहने वाला
      उत्तर: (D)
  18. गुरुनानक किस भक्ति धारा के कवि हैं?
    (A) सगुण
    (B) निर्गुण
    (C) राम भक्ति
    (D) कृष्ण भक्ति
      उत्तर: (B)
  19. निर्गुण भक्ति के अन्य उपासक कौन हैं?
    (A) सूरदास
    (B) तुलसीदास
    (C) रैदास
    (D) जीवनानंद दास
      उत्तर: (C)
  20. गुरु कृपा की महत्ता का वर्णन किसने किया?
    (A) घनानंद
    (B) गुरुनानक
    (C) सुमित्रानंदन पंत
    (D) रसखान
      उत्तर: (B)
  21. किसका जन्मस्थान ‘नानकाना साहब’ कहलाता है?
    (A) गुरु अर्जुनदेव
    (B) गुरु गोविन्द सिंह
    (C) गुरुनानक
    (D) गुरु हरगोविन्द
      उत्तर: (C)
  22. नानकाना साहब अब कहाँ है?
    (A) भारत
    (B) पाकिस्तान
    (C) अफगानिस्तान
    (D) श्रीलंका
      उत्तर: (B)
  23. किसके बिना मुक्ति संभव नहीं?
    (A) कर्मकांड
    (B) मूर्ति-पूजन
    (C) तीर्थ यात्रा
    (D) गुरु-ज्ञान
      उत्तर: (D)
  24. वाणी कब विष के समान हो जाती है?
    (A) राम नाम के बिना
    (B) दुर्गुणों से
    (C) करेला खाने से
    (D) जहर पीने से
      उत्तर: (A)
  25. ‘आसादीवार’ किसकी रचना है?
    (A) रसखान
    (B) कुँवर नारायण
    (C) दिनकर
    (D) गुरुनानक
      उत्तर: (D)
  26. इनमें से कौन-सी रचना गुरुनानक की नहीं है?
    (A) जपुजी
    (B) आसादीवार
    (C) रहिरास
    (D) प्रेम-वाटिका
      उत्तर: (D)
  27. ‘राम नाम बिनु बिरथे जगि जनमा’ में किसकी आलोचना है?
    (A) बाह्याडंबर
    (B) राम नाम
    (C) गुरु-ज्ञान
    (D) इनमें से कोई नहीं
      उत्तर: (A)
  28. कवि किसका विरोध करता है?
    (A) बाह्याडंबर
    (B) पूजा-पाठ
    (C) कर्मकांड
    (D) सभी
      उत्तर: (D)
  29. ‘राम नाम बिनु बिरथे जगि जनमा’ किसकी रचना है?
    (A) गुरुनानक
    (B) गुरु अर्जुनदेव
    (C) रसखान
    (D) प्रेमचंद
      उत्तर: (A)
  30. ‘हरिरस’ से कवि का क्या अभिप्राय है?
    (A) संध्या आरती
    (B) कर्मकांड
    (C) राम नाम का जप
    (D) इनमें से कोई नहीं
      उत्तर: (C)

 

Leave a Comment