अमरकांत का जन्म कब हुआ था? (A) 1929 ई० में (B) 1930 ई० में (C) 1932 ई० में (D) 1925 ई० में उत्तर: D 1925 ई० में
अमरकांत का जन्म कहाँ हुआ? (A) अमरावती, महाराष्ट्र (B) बदघाट, पटना (C) नागरा, बलिया, उ० प्र० (D) उन्नाव, उ० प्र० उत्तर: C नागरा, बलिया, उ० प्र०
अमरकांत ने हाई स्कूल की शिक्षा कहाँ से प्राप्त की? (A) बलिया से (B) छपरा से (C) आरा से (D) बक्सर से उत्तर: A बलिया से
अखिल भारतीय कहानी प्रतियोगिता में पुरस्कृत कहानी कौन-सी थी? (A) मौत का नगर (B) देश के लोग (C) कुहासा (D) डिप्टी कलक्टरी उत्तर (D) डिप्टी कलक्टरी
‘वानर सेना’ बाल उपन्यास किसने लिखा? (A) गुणाकर मुले (B) यतीन्द्र मिश्र (C) विनोद कुमार शुक्ल (D) अमरकांत उत्तर: D अमरकांत
‘मित्र-मिलन’ कहानी संग्रह किसकी रचना है? (A) नलिन विलोचन शर्मा (B) हजारी प्रसाद द्विवेदी (C) रामविलास शर्मा (D) अमरकांत उत्तर: D अमरकांत
‘जिन्दगी और जॉक’ किसकी रचना है? (A) भीमराव अंबेदकर (B) गुणाकर मुले (C) अशोक वाजपेयी (D) अमरकांत उत्तर: D अमरकांत
‘बहादुर’ कहानी के लेखक कौन हैं? (A) अमरकांत (B) हजारी प्रसाद द्विवेदी (C) शिवपूजन सहाय (D) अशोक वाजपेयी उत्तर: A अमरकांत
‘बहादुर’ कैसी कहानी है? (A) ऐतिहासिक (B) मनोवैज्ञानिक (C) सामाजिक (D) तार्किक उत्तर: C सामाजिक
बहादुर का पूरा नाम क्या था? (A) दिलबहादुर (B) शेख बहादुर (C) बहादुर प्रसाद (D) बहादुर पंडित उत्तर: A दिलबहादुर
बहादुर कहाँ का रहने वाला था? (A) बिहार (B) उत्तर प्रदेश (C) नेपाल (D) भूटान उत्तर: C नेपाल
बहादुर क्या था? (A) ड्राइवर (B) घरेलू नौकर (C) लेखक का मित्र (D) लेखक का साला उत्तर: B घरेलू नौकर
बहादुर लेखक को क्या कहता था? (A) मालिक (B) साहब (C) बाबूजी (D) साब जी उत्तर: (D) साब जी
बहादुर पर चोरी का आरोप किसने लगाया? (A) लेखक (B) निर्मला (C) किशोर (D) निर्मला के रिश्तेदार उत्तर: D निर्मला के रिश्तेदार
बहादुर कौन था? (A) पड़ोसी का बेटा (B) लेखक का बेटा (C) 12-13 साल का नेपाली लड़का (D) इनमें कोई नहीं उत्तर: C 12-13 साल का नेपाली लड़का
बहादुर की उम्र कितनी थी? (A) दस-ग्यारह वर्ष (B) बारह-तेरह वर्ष (C) नौ-दस वर्ष (D) तेरह-चौदह वर्ष उत्तर: B बारह-तेरह वर्ष
बहादुर घर छोड़कर क्यों भाग गया? (A) चोरी का आरोप लगने पर (B) खाना नहीं मिलने से (C) अधिक काम के कारण (D) सिलबट्टा टूटने पर उत्तर: (A) चोरी का आरोप लगने पर
बहादुर कहाँ से भागकर आया था? (A) भोपाल से (B) नेपाल से (C) बंगाल से (D) तिब्बत से उत्तर: B नेपाल से
लेखक के बड़े लड़के का नाम क्या था? (A) नवल (B) किशोर (C) मदन (D) मनोज उत्तर: B किशोर
बहादुर अपने घर से क्यों भागा था? (A) घूमने के कारण (B) नौकरी के कारण (C) पिता के कारण (D) माँ की मार के कारण उत्तर: D माँ की मार के कारण
बहादुर लेखक के घर से क्या लेकर भागा था? (A) कपड़े (B) बिस्तरा (C) जूते (D) कुछ भी नहीं उत्तर: D कुछ भी नहीं
बहादुर को लेखक के घर कौन लाया था? (A) लेखक का भाई (B) लेखक का पड़ोसी (C) लेखक की बहन (D) लेखक का साला उत्तर(D) लेखक का साला
बहादुर के नाम से ‘दिल’ शब्द किसने हटाया? (A) निर्मला ने (B) किशोर ने (C) लेखक ने (D) लेखक के साले ने उत्तर:(A) निर्मला ने
बहादुर का बाप कहाँ मारा गया था? (A) युद्ध में (B) डकैती में (C) चोरी में (D) चरवाही में उत्तर: (A) युद्ध में
बहादुर से मार खाकर भैंस कहाँ चली गई? (A) बहन के पास (B) माँ के पास (C) नानी के पास (D) चाची के पास उत्तर: B माँ के पास
रिश्तेदार ने बहादुर पर क्या आरोप लगाया? (A) पैसे चुराने का (B) गहने चुराने का (C) अंगूठी चुराने का (D) मोती चुराने का उत्तर: A पैसे चुराने का
यह कौन-सी कहानी है? (A) नाखून क्यों बढ़ते हैं (B) बहादुर (C) नौबतखाने में इबादत (D) परम्परा का मूल्यांकन उत्तर: B बहादुर
“उसकी हँसी बड़ी कोमल…” किसके लिए कहा गया है? (A) निर्मला (B) किशोर (C) बहादुर (D) इनमें से कोई नहीं उत्तर: C बहादुर
निर्मला कौन थी? (A) लेखक का रिश्तेदार (B) लेखक की पत्नी (C) लेखक की बेटी (D) पड़ोसन उत्तर: B लेखक की पत्नी
“यदि मैं न मारता तो शायद वह न जाता” – यह उक्ति किसकी है? (A) लेखक की (B) निर्मला की (C) किशोर की (D) लेखक के साले की उत्तर: A लेखक की
“अम्मा! अगर बहादुर आ जाता…” यह उक्ति किसकी है? (A) मदन की (B) गिरधर की (C) मोहन की (D) किशोर की उत्तर: D किशोर की
लेखक की पत्नी के रिश्तेदार किस दिन आए थे? (A) रविवार (B) सोमवार (C) मंगलवार (D) बुधवार उत्तर (A) रविवार