- ‘जनतंत्र का जन्म’ कविता के कवि कौन हैं?
(A) कुंवर नारायण
(B) रामधारी सिंह ‘दिनकर’
(C) प्रेमघन
(D) सुमित्रानंदन पंत
Ans (B) रामधारी सिंह ‘दिनकर’
- रामधारी सिंह दिनकर का जन्म कब हुआ था?
(A) 23 सितम्बर, 1904 ई०
(B) 28 अक्टूबर, 1994 ई०
(C) 24 अप्रैल, 1906 ई०
(D) 23 सितम्बर, 1908 ई०
Ans:(D) 23 सितम्बर, 1908 ई०
- रामधारी सिंह दिनकर का जन्म किस जिले में हुआ?
(A) जमुई
(B) बेगूसराय
(C) मुजफ्फरपुर
(D) सीतामढ़ी
Ans: (B) बेगूसराय
- रामधारी सिंह ‘दिनकर’ के पिता का नाम क्या था?
(A) शिवराज सिंह
(B) रवि सिंह
(C) काशीनाथ सिंह
(D) रामराज सिंह
Ans (B) रवि सिंह
- दिनकर जी किस विश्वविद्यालय में उपकुलपति के पद पर रहे थे?
(A) नालन्दा विश्वविद्यालय
(B) भागलपुर विश्वविद्यालय
(C) मिथिला विश्वविद्यालय
(D) वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय
Ans: (B) भागलपुर विश्वविद्यालय
- दिनकर जी को उनकी किस कृति पर साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला?
(A) उर्वशी
(B) संस्कृति के चार अध्याय
(C) कुरूक्षेत्र
(D) हुंकार
Ans: (B) संस्कृति के चार अध्याय
- दिनकर जी को उनकी किस कृति पर ज्ञानपीठ पुरस्कार मिला?
(A) कुरूक्षेत्र
(B) उर्वशी
(C) रश्मिरथी
(D) हुंकार
Ans: (B) उर्वशी
- दिनकर जी किस युग या काल के कवि हैं?
(A) प्रगतिवादी युग के
(B) आधुनिक युग के
(C) छायावादी युग के
(D) प्रयोगवादी युग के
Ans:(C) छायावादी युग के
- दिनकर जी किस भावधारा के कवि हैं?
(A) राष्ट्रीय भावधारा
(B) प्रगतिवादी भावधारा
(C) सौन्दर्यवादी भावधारा
(D) राजनीतिक भावधारा
Ans: (A) राष्ट्रीय भावधारा
- दिनकर के काव्य का मूल स्वर क्या है?
(A) श्रृंगार
(B) रहस्यवाद
(C) प्रकृति और सौंदर्य
(D) ओज एवं राष्ट्रीय चेतना
Ans: (D) ओज एवं राष्ट्रीय चेतना
- ‘सिंहासन खाली करो कि जनता है’ किस कविता की पंक्ति है?
(A) जनतंत्र का जन्म
(B) हिरोशिमा
(C) अक्षर-ज्ञान
(D) ओज एवं राष्ट्रीय चेतना
Ans: (A) जनतंत्र का जन्म
- दिनकर जी कवि के साथ-साथ थे
(A) उपन्यासकार
(B) आलोचक
(C) गद्यकार
(D) इनमें से कोई नहीं
Ans:(C) गद्यकार
- राष्ट्रकवि दिनकर को सम्मानित किया गया था-
(A) पद्मविभूषण से
(B) ज्ञानपीठ पुरस्कार से
(C) साहित्य अकादमी से
(D) उपर्युक्त सभी
Ans: (D) उपर्युक्त सभी
- इनमें से कौन-सी रचना दिनकर की नहीं है?
(A) उर्वशी
(B) संस्कृति के चार अध्याय
(C) रश्मिरथी
(D) ग्राम्या
Ans (D) ग्राम्या
- किसके हुँकारों से महलों की नींव उखड़ जाती है?
(A) जनता की आह से
(B) बवंडर से
(C) भुकंपू से
(D) जनता की हुंकार से
Ans: (D) जनता की हुंकार से
- ‘सदियों की ठंडी बुझी राख सुगबुगा उठी, मिट्टी सोने का ताज पहन इठलाती है। यह पंक्ति है-
(A) दिनकर की
(B) निराला की
(C) महादेवी की
(D) अज्ञेय की
Ans (A) दिनकर की
- कवि दिनकर के अनुसार कौन ‘सोने का ताज’ पहनकर इठला रही है?
(A) भारतमाता
(B) देश की मिट्टी
(C) देश की जनता
(D) देश की देवी
Ans: (B) देश की मिट्टी
- कवि दिनकर किसके लिए ‘सिंहासन’ खाली करने की बात करते हैं?
(A) जनता के लिए
(B) बच्चों के लिए
(C) स्त्रियों के लिए
(D) ग्रीबों के लिए
Ans (A) जनता के लिए
- कवि दिनकर ने ‘दूधमुँही’ शब्द का प्रयोग किसके लिए किया है?
(A) अपनी बेटी को
(B) पड़ोस की बच्ची को
(C) जनता के लिए
(D) बालिकाओं के लिए
Ans: (C) जनता के लिए
- कवि के अनुसार जनतंत्र के देवता कौन हैं?
(A) नेता
(B) शिक्षक
(C) किसान-मजदूर
(D) मंत्री
Ans(C) किसान-मजदूर