पर्यावरण दिवस किस दिन मनाया जाता है? (A) 8 अक्टूबर (B) 5 जून (C) 17 नवम्बर (D) 1 मई उत्तर: (B) 5 जून
प्राकृतिक संसाधन है- (A) वन (B) जल (C) कोयला (D) सभी उत्तर: (D) सभी
पर्यावरण को बचाने के लिए तीन प्रकार के R का प्रयोग किया जाता है, वे हैं- (A) Reduce, Recycle, Reuse (B) Repeat, Reverse, Recycle (C) Repeat, Resort, Restore (D) सभी कथन गलत हैं उत्तर: (A) Reduce, Recycle, Reuse
क्षय योग्य प्राकृतिक संसाधन है- (A) कोयला (B) पेट्रोलियम (C) प्राकृतिक गैस (D) सभी उत्तर: (D) सभी
निम्नलिखित में से प्राकृतिक संसाधन कौन हैं? (A) मृदा (B) जल (C) वन (D) सभी उत्तर: (D) सभी
निम्नलिखित संसाधनों में से किन्हें संपोषित रूप में उपयोग करने की आवश्यकता है? (A) कोयला (B) पेट्रोलियम (C) वन (D) सभी उत्तर: (D) सभी
निम्नलिखित में कौन प्राकृतिक संसाधन नहीं है? (A) जीवधारी (B) जल (C) मिट्टी (D) वायु उत्तर: (A) जीवधारी
‘चिपको आंदोलन’ किससे संबंधित है? (A) वन संरक्षण (B) मृदा संरक्षण (C) जल संरक्षण (D) वृक्षारोपण उत्तर: (A) वन संरक्षण
चिपको आंदोलन के अग्रणी नेता कौन हैं? (A) सुंदरलाल बहुगुणा (B) ए. के. बनर्जी (C) अमृता देवी विशनोई (D) बाबा आम्टे उत्तर: (A) सुंदरलाल बहुगुणा
चिपको आंदोलन की शुरुआत कहाँ हुई? (A) गढ़वाल के रेनी गाँव से (B) गढ़वाल के मक गाँव से (C) गढ़वाल के झाऊ गाँव से (D) गढ़वाल के कोटा गाँव से उत्तर: (A) गढ़वाल के रेनी गाँव से
चिपको आंदोलन की शुरुआत किस वर्ष हुई? (A) 1970 (B) 1980 (C) 1975 (D) 1985 उत्तर: (A) 1970
टिहरी बाँध किस नदी पर बनाया गया है? (A) ब्रह्मपुत्र (B) गंगा (C) यमुना (D) सोन उत्तर: (B) गंगा
टिहरी बाँध का निर्माण किस राज्य में हुआ है? (A) उत्तर प्रदेश (B) उत्तराखण्ड (C) राजस्थान (D) मध्य प्रदेश उत्तर: (B) उत्तराखण्ड
वन-संरक्षण का उपाय है- (A) नए वृक्षारोपण द्वारा (B) वनों की कटाई पर रोक (C) जनसंख्या वृद्धि पर रोक (D) इनमें सभी उत्तर: (D) इनमें सभी
वनों के संरक्षण के लिए किन प्रक्रियाओं को नियंत्रित करने की आवश्यकता है? (A) पेड़ों की कटाई (B) अतिचारण (C) खनन (D) इनमें से सभी उत्तर: (D) इनमें से सभी
साल वृक्षों के वन का लगभग 1272 हेक्टेयर क्षेत्र कहाँ बचाया गया? (A) मिदनापुर में (B) गढ़वाल में (C) टिहरी गाँव में (D) इटारसी में उत्तर: (A) मिदनापुर में
निम्न में से स्वच्छ ऊर्जा का स्रोत कौन-सा है? (A) कोयला (B) लकड़ी (C) प्राकृतिक गैस (D) इनमें से सभी उत्तर: (C) प्राकृतिक गैस
निम्न में से उत्तम ऊर्जा स्रोत कौन-सा है? (A) कोयला (B) लकड़ी (C) पेट्रोलियम (D)बायो-मास उत्तर:(D)बायो-मास
परंपरागत ऊर्जा का स्रोत कौन-सा है? (A) जैव मात्रा (बायो-मास) (B) नाभिकीय ऊर्जा (C) भूतापीय ऊर्जा (D) इनमें से कोई नहीं उत्तर: (A) जैव मात्रा (बायो-मास)
निम्न में से सबसे ऊँचा बाँध कौन-सा है? (A) टिहरी (B) भाखड़ा (C) दोनों (D) सभी उत्तर: (A) टिहरी
सरदार सरोवर बाँध किस नदी पर निर्मित हुआ है? (A) यमुना (B) गंगा (C) नर्मदा (D) ताप्ती उत्तर: (C) नर्मदा
विश्व में कितने प्रतिशत भाग में जल पाया जाता है? (A) 50% (B) 60% (C) 70% (D) 90% उत्तर: (C) 70%
पृथ्वी का कितना प्रतिशत भाग जल है? (A) 80% (B) 70% (C) 60% (D) 75% उत्तर: (D) 75%
स्वच्छ जल का pH मान क्या होता है? (A) 7 (B) 0 (C) >7 (D) <7 उत्तर: (A) 7
सुरंगम किस राज्य की जल-संग्रहण व्यवस्था है? (A) हिमाचल प्रदेश (B) तमिलनाडु (C) केरल (D) कर्नाटक उत्तर: (C) केरल
निम्नलिखित में से भूमिगत जल का उदाहरण कौन-सा है? (A) नदी (B) कुआँ (C) तालाब (D) समुद्र उत्तर: (B) कुआँ
वर्षा जल का संचयन क्या कहलाता है? (A) तालाब (B) जल प्रबंधन (C) वर्षा प्रबंधन (D) इनमें से कोई नहीं उत्तर: (B) जल प्रबंधन
गंगा कार्य योजना किस वर्ष प्रारम्भ हुई थी? (A) 1980 ई. (B) 1985 ई. (C) 1990 ई. (D) 1995 ई. उत्तर: (B) 1985 ई.
गंगा नदी की लम्बाई लगभग कितनी है? (A) 2000 किमी (B) 2500 किमी (C) 3000 किमी (D) 4000 किमी उत्तर: (B) 2500 किमी
यूरो-II का सम्बन्ध किस प्रदूषण से है? (A) वायु (B) जल (C) मृदा (D) ध्वनि उत्तर: (A) वायु
वायु प्रदूषण के मानक कौन-कौन से हैं? (A) यूरो-I (B) यूरो-II (C) यूरो-III (D) सभी उत्तर: (D) सभी
निम्नलिखित में कौन जैव-अनिम्नीकरणीय पदार्थ है? (A) DDT (B) कागज (C) वाहित मल (D) इनमें से कोई नहीं उत्तर: (A) DDT
निम्न में से कौन जीवाश्म ईंधन नहीं है? (A) बायोगैस (B) पेट्रोलियम (C) प्राकृतिक गैस (D) कोयला उत्तर: (A) बायोगैस
हिमाचल प्रदेश में स्थानीय सिंचाई व्यवस्था को क्या कहा जाता है? (A) तालाब (B) कुल्ह (C) बंधिस (D) सुरंग उत्तर: (B) कुल्ह
जो पदार्थ जैविक प्रक्रम द्वारा अपघटित हो जाते हैं, कहलाते हैं— (A) जैव-निम्नीकरणीय (B) अजैविक कारक (C) अक्रिय (D) पर्यावरण उत्तर: (A) जैव-निम्नीकरणीय
पुनःचक्रण द्वारा किस वस्तु का पुनः उपयोग किया जा सकता है? (A) कागज (B) कोयला (C) पेट्रोलियम (D) वन उत्तर: (A) कागज
निम्नलिखित में विषैली गैस कौन-सी है? (A) नाइट्रोजन ऑक्साइड (B) सल्फर डाइऑक्साइड (C) कार्बन मोनोऑक्साइड (D) ये सभी उत्तर: (D) ये सभी
CFC का व्यापक उपयोग किसमें होता है? (A) एयर कंडीशनर (B) रेफ्रिजरेटर (C) इंजन (D) इन सभी में उत्तर:(D) इन सभी में
पृथ्वी पर ऊर्जा का एकमात्र प्राकृतिक स्रोत कौन-सा है? (A) सूर्य (B) जल (C) अग्नि (D) सभी उत्तर: (A) सूर्य
प्रकृति में पाया जाने वाला सबसे महत्वपूर्ण अजैव संसाधन कौन-सा है? (A) जल (B) पेट्रोलियम (C) कोयला (D) वन उत्तर: (A) जल
200 सेमी से अधिक वार्षिक वर्षा वाले क्षेत्र को क्या कहते हैं? (A) नम क्षेत्र (B) शुष्क क्षेत्र (C) अर्द्ध-शुष्क क्षेत्र (D) मध्यम वर्षा क्षेत्र उत्तर: (A) नम क्षेत्र
मृदा की संरचना का मुख्य कारक क्या है? (A) सड़े-गले पदार्थ (B) छोटे पत्थर कण (C) वर्षा (D) ह्यूमस उत्तर: (D) ह्यूमस
वायुमंडल का कितना प्रतिशत भाग नाइट्रोजन गैस है? (A) 78% (B) 70% (C) 80% (D) सभी उत्तर: (A) 78%
प्रकृति में ऑक्सीजन का संतुलन कैसे बना रहता है? (A) संयोजन क्रिया (B) प्रकाश संश्लेषण (C) अपघटन (D) इनमें से कोई नहीं उत्तर: (B) प्रकाश संश्लेषण
जैव विविधता के विशिष्ट स्थल क्या कहलाते हैं? (A) जंगल (B) जीवमंडल (C) जन्तु (D) मरुस्थल उत्तर: (B) जीवमंडल
कोयला और पेट्रोलियम किसके परिवर्तन से बने हैं? (A) केवल प्राणियों के मृत शरीर (B) केवल वनस्पतियों के मृत शरीर (C) सागरी प्राणियों के मृत शरीर (D) उपरोक्त सभी उत्तर: (D) उपरोक्त सभी
कोलिफार्म क्या है? (A) वायरस (B) जीवाणु (C) कवक (D) इनमें से कोई नहीं उत्तर: (B) जीवाणु
अमृता देवी विशनोई का सम्बन्ध किस वृक्ष से है? (A) खेजरी (B) आम (C) जामुन (D) पीपल उत्तर: (A) खेजरी
प्राकृतिक जल मार्ग पर बने छोटे बाँधों को क्या कहते हैं? (A) डैम (B) चेकडैम (C) बाँध (D) प्रपात उत्तर: (B) चेकडैम