जीव जनन कैसे करते हैं? (How Do Living Organisms Reproduce?)

Contents hide

1. निम्न में से कौन एक उभयलिंगी जंतु है?

(A) केंचुआ
(B) कुत्ता
(C) बिल्ली
(D) बकरी
उत्तर: (A) केंचुआ

2. निम्न में से कौन एकलिंगी पुष्प है?

(A) उड्डुल पुष्प
(B) सरसों पुष्प
(C) पपीता पुष्प
(D) गुलाब पुष्प
उत्तर: (C) पपीता पुष्प

3. अलैंगिक जनन मुकुलन द्वारा होता है—

(A) अमीबा
(B) यीस्ट
(C) प्लाज्मोडियम
(D) लेस्मानिया
उत्तर: (B) यीस्ट

4. अलैंगिक जनन में किस प्रकार का कोशिका विभाजन होता है?

(A) अर्धसूत्री कोशिका विभाजन
(B) समसूत्री कोशिका विभाजन
(C) असमसूत्री कोशिका विभाजन
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: (D) (B) और (C) दोनों

5. किसमें अलैंगिक जनन मुकुलन द्वारा होता है?

(A) यीस्ट
(B) प्लाज्मोडियम
(C) अमीबा
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: (A) यीस्ट

6. अमीबा में अलैंगिक जनन किस विधि द्वारा होता है?

(A) मुकुलन
(B) विखंडन
(C) बीजाणुजनन
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: (B) विखंडन

7. बीजाणु जनन अलैंगिक जनन की मुख्य विधि है—

(A) कवकों में
(B) हाइड्रा में
(C) स्पंज में
(D) यीस्ट में
उत्तर: (A) कवकों में

8. निम्नलिखित विशेषताओं में कौन अलैंगिक जनन के लिए सही नहीं है?

(A) सिर्फ एक व्यक्ति का होना
(B) युग्मकों का निर्माण
(C) निषेचन का नहीं होना
(D) ज्यादा संख्या में एवं शीघ्रता से संतानों की उत्पत्ति
उत्तर: (B) युग्मकों का निर्माण

9. लैंगिक जनन संचारित हर्पिस रोग है—

(A) बैक्टीरिया जनित
(B) वायरस जनित
(C) प्रोटोजोआ जनित
(D) यीस्ट जनित
उत्तर: (B) वायरस जनित

10. लैंगिक जनन में आवश्यकता होती है—

(A) केवल नर जननांग
(B) केवल स्त्री जननांग
(C) नर एवं स्त्री जननांग दोनों
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: (C) नर एवं स्त्री जननांग दोनों

11. इसमें कौन लैंगिक जनन की विधि है?

(A) विखंडन
(B) मुकुलन
(C) बीजाणु जनन
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: (D) इनमें से कोई नहीं

12. निम्नलिखित में कौन लैंगिक जनन संचारित रोग है?

(A) आंत्र-ज्वर
(B) सूजाक
(C) एड्स
(D) (B) और (C) दोनों
उत्तर: (D) (B) और (C) दोनों

13. पुष्पी पौधे में लैंगिक जनन किसके द्वारा होता है?

(A) पत्तियों में
(B) तने में
(C) फूलों में
(D) बीज में
उत्तर: (C) फूलों में

14. अंडाणु निषेचित होता है—

(A) योनि में
(B) गर्भाशय में
(C) अंडाशय में
(D) फैलोपियन नलिका में
उत्तर: (D) फैलोपियन नलिका में

15. पूर्ण विकसित अंडाशय कहलाता है—

(A) बीजांड
(B) बीज
(C) फल
(D) सभी
उत्तर: (C) फल

16. अंडाशय के भीतर पाया जाता है—

(A) वर्तिका
(B) वर्तिकाग्र
(C) बीजांड
(D) इनमें सभी
उत्तर: (C) बीजांड

17. स्त्रियों के मासिक चक्र में एक परिपक्व अंडाणु किस दिन अंडाशय से बाहर निकलता है?

(A) 28वें दिन
(B) 30वें दिन
(C) 20वें दिन
(D) 14वें दिन
उत्तर: (D) 14वें दिन

18. शुक्राणुओं का मोचन कहाँ होता है?

(A) अधिवृषण
(B) शुक्रवाहिका वृषण
(C) गर्भाशय
(D) मूत्राशय
उत्तर: (B) शुक्रवाहिका वृषण

19. मनुष्य में शुक्राणु तथा अंडाणु का निषेचन होता है—

(A) मादा के योनि में
(B) गर्भाशय में
(C) ग्रीवा में
(D) फेलोपियन नलिका में
उत्तर: (D) फेलोपियन नलिका में

20. इनमें कौन शुक्राणुओं का संग्रह स्थान है, जहाँ शुक्राणु परिपक्व तथा सक्रिय होकर निषेचन योग्य बनता है?

(A) वृषण
(B) शुक्र-जनन नलिकाएँ
(C) अधिवृषण
(D) शुक्रवाहिका
उत्तर:  (C) अधिवृषण

21. भर-युग्मक एवं मादा-युग्मक के संगलन को कहते हैं—

(A) निषेचन
(B) अंकुरण
(C) परागण
(D) किण्वन
उत्तर: (A) निषेचन

22. निम्न में से कौन मादा जनन तंत्र का भाग नहीं है?

(A) अंडाशय
(B) गर्भाशय
(C) शुक्रवाहिका
(D) डिंबवाहिनी
उत्तर: (C) शुक्रवाहिका

23. बीजांड की दीवारें मोटी होकर बनाती हैं—

(A) फूल
(B) फल
(C) बीज
(D) भ्रूण
उत्तर: (C) बीज

24. निषेचन के फलस्वरूप अंडाशय की दीवारें बनाती हैं—

(A) फूल
(B) फल
(C) बीज
(D) भ्रूण
उत्तर: (B) फल

25. परागकण निम्न में से किसके अंदर बनते हैं?

(A) पराग-कोप
(B) अंडाशय
(C) वर्तिका
(D) पत्तियाँ
उत्तर: (A) पराग-कोप

26. परागकोश में पाए जाते हैं—

(A) दलपुंज
(B) बाह्यदल
(C) परागकण
(D) स्त्रीकेसर
उत्तर: (C) परागकण

27. परागकणों का परागकोश से निकलकर पुष्प के वर्तिकाग्र तक पहुँचने की क्रिया को कहा जाता है—

(A) परागण
(B) मुकुलन
(C) विखंडन
(D) बीजाणुजनन
उत्तर: (A) परागण

28. भ्रूण का विकास होता है—

(A) गर्भाशय में
(B) निषेचन
(C) नारी के योनि में
(D) फेलोपियन नलिका में
उत्तर: (A) गर्भाशय में

29. पुरुषों में यौवनारंभ के लक्षण हैं—

(A) दाढ़ी एवं मूँछ का उगना
(B) कंठ का फूटना
(C) मांसपेशियों में उभार आना
(D) इनमें से सभी
उत्तर: (D) इनमें से सभी

30. मनुष्यों में नर जननांग निम्नलिखित में से कौन हैं—

(A) वृषण
(B) शुक्रवाहिका
(C) मूत्रमार्ग
(D) इनमें से सभी
उत्तर: (D) इनमें से सभी

31. स्वीकेसर के आधारीय भाग को कहते हैं—

(A) वर्तिका
(B) अंडाशय
(C) वर्तिकाग्र
(D) पुष्पासन
उत्तर:  (B) अंडाशय

32. स्त्रियों में अंडाशय की संख्या कितनी होती है?

(A) 1
(B) 2
(C) 3
(D) 4
उत्तर: (B) 2

33. नर युग्मक तथा मादा युग्मक के संयोजन से बनता है—

(A) जाइगोट
(B) अंडाणु
(C) शुक्राणु
(D) वीर्य
उत्तर: (A) जाइगोट

34. नर-युग्मक में गुणसूत्र की संख्या होती है—

(A) 22
(B) 23
(C) 24
(D) 11
उत्तर: (B) 23

35. धूणकोष अवस्थित रहता है—

(A) परामकोश में
(B) वृत्त में
(C) बीजांड में
(D) दलपुंज में
उत्तर:  (C) बीजांड में

36. यौन परिपक्वता की अवधि को कहते हैं—

(A) किशोरावस्था
(B) यौवनारंभ
(C) वृद्धि
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:  (B) यौवनारंभ

37. स्त्रियों में यौवनारंभ के लक्षण हैं—

(A) स्तनों की वृद्धि
(B) नितम्बों का उभरना
(C) रजोधर्म का प्रारंभ
(D) ये सभी
उत्तर: (D) ये सभी

38. किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक परिवर्तन का कारण है—

(A) टेस्टोस्टेरोन
(B) एस्ट्रोजन
(C) थायरॉक्सीन
(D) (A) और (B) दोनों
उत्तर: (D) (A) और (B) दोनों

39. निषेचन की क्रिया किस जीव में मुख्यतः होती है—

(A) यीस्ट में
(B) पुष्पी पादप एवं जंतुओं में
(C) अमीबा में
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: (B) पुष्पी पादप एवं जंतुओं में

40. पुष्प का नर जननांग कहलाता है—

(A) पुंकेसर (पुमंग)
(B) स्त्रीकेसर
(C) पंखुड़ी
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: (A) पुंकेसर

41. निम्नांकित में से कौन मलेरिया परजीवी है—

(A) प्लाज्मोडियम
(B) लेस्मानिया
(C) प्रोटोजोआ
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: (A) प्लाज्मोडियम

42. किस प्रकार के जनन में जनक के शरीर से कलिका निकलती है—

(A) मुकुलन में
(B) विखंडन में
(C) अपखंडन में
(D) बीजाणु जनन में
उत्तर: (A) मुकुलन में

43. यह हॉरमोन जो पौधों में कोशिका विभाजन को रोकता है, कहलाता है—

(A) ऑक्जिन
(B) एथिलीन
(C) साइटोकाइनिन
(D) ऐब्सिसिक एसिड
उत्तर: (D) ऐब्सिसिक एसिड

44. निम्न में से कौन मानव में मादा जनन तंत्र का भाग नहीं है—

(A) अंडाशय
(B) गर्भाशय
(C) शुक्रवाहिका
(D) डिंबवाहिनी
उत्तर: (C) शुक्रवाहिका

45. निम्न में से कौन पुनरुद्भवन का उदाहरण है—

(A) हाइड्रा
(B) अमीबा
(C) स्पाइरोगाइरा
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: (A) हाइड्रा

46. पुंकेसर पुष्प का कौन-सा जननांग है—

(A) नर
(B) स्त्री
(C) दोनों
(D) सभी
उत्तर: (A) नर

47. किस स्थिति में कॉर्पस ल्यूटियम सक्रिय रहकर हॉर्मोन प्रोजेस्टेरॉन तथा रिलैक्सिन स्रावित करता है—

(A) अंडाणु के निषेचित होने के बाद
(B) अंडाणु के निषेचित नहीं होने के बाद
(C) (A) और (B) दोनों अवस्था में
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: (A) अंडाणु के निषेचित होने के बाद

48. पुरुष के शिश्न का शिखर भाग कहलाता है—

(A) प्रिप्यूस
(B) ग्लांस
(C) ग्रीवा या सर्विक्स
(D) हायमेन
उत्तर: (B) ग्लांस

49. फूल का कौन-सा भाग फल में बदलता है—

(A) पुंकेसर
(B) स्त्रीकेसर
(C) अंडाशय
(D) बीज
उत्तर: (C) अंडाशय

50. धूण के जिस भाग से तना, पत्तियाँ बनती हैं, उसे कहते हैं—

(A) मूलांकुर
(B) प्रांकुर कहते हैं।
(C) प्ररोह तंत्र
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: (B) प्रांकुर कहते हैं।

51. काधिक प्रवर्धन संभव है—

(A) जड़ द्वारा
(B) तना द्वारा
(C) पत्ती द्वारा
(D) उपरोक्त सभी द्वारा
उत्तर: (D) उपरोक्त सभी द्वारा

52. तने पर अपस्थानिक कलियाँ पाई जाती हैं—

(A) पुदीने में
(B) आलू में
(C) ब्रायोफिलम में
(D) सभी में
उत्तर: (B) आलू में

53. निम्न में से किस जीव में बहु-विखंडन होता है—

(A) अमीबा
(B) हाइड्रा
(C) मलेरिया परजीवी
(D) यीस्ट
उत्तर:  (C) मलेरिया परजीवी

54. ब्रायोफाइलम के कौन-से भाग में कायिक प्रवर्धन होता है—

(A) पत्तियाँ
(B) जड़
(C) तना
(D) फूल
उत्तर: (A) पत्तियाँ

55. पौधों के मादा भाग को कहते हैं—

(A) जायांग
(B) पुमंग
(C) पुंकेसर
(D) दल
उत्तर:(A) जायांग

56. सुरक्षित गर्भपात भ्रूण की किस अवस्था में होता है—

(A) ब्लास्टुला
(B) अंग निर्माण
(C) परिपक्व भ्रूण
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: (A) ब्लास्टुला

57. तने द्वारा कायिक प्रवर्धन होता है—

(A) पुदीने में
(B) हल्दी में
(C) अदरक में
(D) इनमें से सभी में
उत्तर: (D) इनमें से सभी में

58. खंडन द्वारा जनन होता है—

(A) मेंढक में
(B) सितारा मछली में
(C) टिड्डे में
(D) कौए में
उत्तर: (B) सितारा मछली में

59. बाह्यदल एवं दलपुंज को कहा जाता है—

(A) आवश्यक अंग
(B) सहायक अंग
(C) एकलिंगी संरचना
(D) द्विलिंगी संरचना
उत्तर: (B) सहायक अंग

60. एटावित्र्य का क्या अर्थ है—

(A) संतति में जनकों के गुणों का आना
(B) संतति में जनकों के गुणों का नहीं आना
(C) संतति में पूर्वजों के गुणों का आना, जो जनकों में नहीं है
(D) इनमें से सभी
उत्तर: (C) संतति में पूर्वजों के गुणों का आना, जो जनकों में नहीं है

61. हाइड्रा में प्रजनन किस विधि से होता है—

(A) द्वि-खण्डन
(B) मुकुलन
(C) लैंगिक जनन
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: (B) मुकुलन

62. मनुष्य में निषेचन के फलस्वरूप बनता है—

(A) भ्रूण
(B) बीजाणु
(C) युग्मज
(D) सभी
उत्तर:  (C) युग्मज

63. बहुकोशिकीय जीवों में होने वाले मुकुलन का उदाहरण है—

(A) यीस्ट
(B) पैरामीशियम
(C) अमीबा
(D) हाइड्रा
उत्तर: (D) हाइड्रा

64. कैलस का निर्माण होता है—

(A) लैंगिक जनन में
(B) बीजाणुजनन में
(C) मुकुलन में
(D) ऊतक संवर्धन में
उत्तर: (D) ऊतक संवर्धन में

65.वृषण में बने शुक्राणु संचित होते हैं-
(A) शुक्राशय में
(B) अधिवृषण में
(C) शुक्रवाहिका में
(D) मूत्रमार्ग में

 उत्तर:  (B) अधिवृषण में

66. वैसे परिवर्तन जो जीवों के नियंत्रण से बाहर होते हैं, कहलाते हैं—

(A) टकराना
(B) क्षमता
(C) निकेत
(D) परिवर्तन
उत्तर:  (C) निकेत

67. निम्नलिखित में कौन लिंग जनन संचारित रोग नहीं है—

(A) AIDS
(B) गोनोरिया
(C) सिफलिस
(D) टाइफाइड
उत्तर: (D) टाइफाइड

68. एकल जीवों में प्रजनन की विधि है—

(A) खंडन
(B) विखंडन
(C) विजाणु समासंध
(D) ये सभी
उत्तर: (D) ये सभी

69. गतिशील जनन कोशिका को नर युग्मक तथा जिस जनन कोशिका में भोजन का भण्डार संचित होता है, उसे क्या कहते हैं—

(A) जननांग
(B) उभयलिंगी
(C) परागकण
(D) मादा युग्मक
उत्तर: (D) मादा युग्मक

70. एड्स रोग का प्रमुख कारण है—

(A) असुरक्षित यौन सम्पर्क
(B) खून की कमी
(C) विटामिन की कमी
(D) मादा युग्मक
उत्तर: (A) असुरक्षित यौन सम्पर्क

71. निम्नलिखित में किसमें द्विखंडन नहीं होता है—

(A) अमीबा में
(B) यीस्ट में
(C) पैरामीशियम में
(D) युग्लीना में
उत्तर:B) यीस्ट में

72. निम्नलिखित में कौन-सा भाग केवल पुरुष जननांग में पाया जाता है—

(A) फैलोपियन नलिका
(B) लेबिया माइनोरा
(C) शुक्रवाहिका
(D) परिपक्व पुटक
उत्तर: (C) शुक्रवाहिका

73. भ्रूण का विकास होता है—

(A) अंडाशय में
(B) योनि में
(C) गर्भाशय में
(D) फैलोपियन ट्यूब में
उत्तर: (C) गर्भाशय में

74. पंखुड़ियों का रंग अधिकतर—

(A) पीला होता है
(B) हरा होता है
(C) लाल होता है
(D) सफेद होता है
उत्तर: (C) लाल होता है

75. मनुष्य कोशिका में गुणसूत्रों की संख्या क्या है—

(A) 46 गुणसूत्र
(B) 22 जोड़े
(C) 44 गुणसूत्र
(D) 24 जोड़े
उत्तर: (A) 46 गुणसूत्र

76. बीज विकसित होता है—

(A) परागकोष से
(B) अंडाशय से
(C) पुंकेसर से
(D) बीजांड से
उत्तर:  (D) बीजांड से

77. शुक्राणु का रंग अपरिपक्व अवस्था में कैसा होता है—

(A) श्वेत
(B) लाल
(C) पीला
(D) सभी
उत्तर: (A) श्वेत

78. यदि कोई महिला ‘कॉपर-T’ का प्रयोग कर रही है, तो क्या यह उसकी यौन-संचरित रोगों से रक्षा करेगा—

(A) नहीं
(B) हाँ
(C) (A) और (B) दोनों
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: (A) नहीं

Leave a Comment