विषय प्रवेश: कोरोना जिसे COVID-19 के नाम से जाना जाता है। यह नई बीमारी है। यह वायरस जनित है। सम्पूर्ण विश्व में कोरोना ने डर का माहौल पैदा कर दिया है।
उत्पत्ति : चीन के वुहान शहर में चमगादड़ों में यह बीमारी फैली, जैसा कि लोग कहते हैं। कुछ का मानना है कि चीन की प्रयोगशाला जिसमें वायरस पर प्रयोग किया जाता है (वुहान शहर) में यह लीक कर सम्पूर्ण विश्व में फैल गया।
लक्षण : इस बीमारी में, सूखा खाँसी, बुखार, सर्दी के सामान्य लक्षण होते हैं। अंततः सांस नली संक्रमण से व्यक्ति असमय काल के गाल में चला जाता है।
प्रसार : यह बीमारी छींकने, थूकने एवं स्पर्श से फैलती है। अतः इसका प्रसार रोकना जरूरी है।
रोकथाम : इस बीमारी का प्रसार रोकने में अच्छी तरह साबुन से हाथ धोना, मास्क लगाना, दस्ताने का प्रयोग करना, बाहर से आने पर स्नान करना, रोज वस्त्र साफ एवं स्वच्छ पहनना एवं हाथ को सेनिटाइजर से साफ करना। इसके रोकथाम के उपाय हैं।
उपसंहार : कोरोना वायरस की दवा अभी नहीं बनी है। सम्पूर्ण विश्व में इस बीमारी ने हहाकार मचा दिया है। चीन, स्पेन, अमेरिका, ब्रिटेन, इटली, अरब, आस्ट्रेलिया, रूस आदि जैसे विकसित देशों में इससे मरने वालों की संख्या लाखों में पहुँच गई है।
भारत में इस रोग के शुरूआत में ही लॉकडाउन लगा दिया गया है सभी घर में रहकर सोशल डिस्टेंसिंग (सामाजिक दूरी) कर इस बीमारी से प्रतिकार कर रहे हैं। सर्वत्र इसकी दवा की खोज के लिए शोध किए जा रहे हैं। अब कोविशिल्ड दवा जो भारत में बनी है उसका दो डोज लगाया जा रहा है।